फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tikaram Jully Targets Rajasthan Govt, Says It Is Running Away from Public Issues

टीकाराम जूली का सरकार पर हमला; बोले- जनता के मुद्दों से भाग रही सरकार, वंदे मातरम् के मुद्दे से ध्यान भटका रही

Fri, 21 Aug 2026 04:07 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 21 Aug 2026 04:07 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जनता के मुद्दों से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने स्कूल, अस्पताल, कानून-व्यवस्था और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की मांग की।

विज्ञापन
Tikaram Jully Targets Rajasthan Govt, Says It Is Running Away from Public Issues
Tikaram Julie statement - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शुक्रवार को सरकार पर सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि प्रदेश की जनता कई समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार उन मुद्दों पर चर्चा कराने के बजाय ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

विज्ञापन

जूली ने विधानसभा में प्रवेश को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस गेट पर उन्हें गुरुवार को रोका गया था, शुक्रवार को उसी गेट से उन्हें विधानसभा में प्रवेश दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कल ऐसा कौन-सा नियम था, जिसके तहत उन्हें रोका गया था। जूली ने आरोप लगाया कि सरकार इस सवाल का जवाब नहीं दे रही है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

'जनता के सवाल कहां उठेंगे'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता के कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए। लेकिन सरकार मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान केवल अनुदान मांगें पारित कराने पर है। बहुमत के दम पर अनुदान मांगें पारित हो जाएंगी, लेकिन जनता के सवाल विधानसभा में कहां उठेंगे, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा: नौ महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

जूली ने वंदे मातरम् को लेकर चल रही चर्चा पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् का मुद्दा लेकर आई है। जूली ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से वंदे मातरम् गाती रही है और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इसका महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

स्कूल, अस्पताल और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

जूली ने कहा कि सरकार को प्रदेश के गिरते स्कूल दिखाई नहीं दे रहे हैं। अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत, दवाइयों की कमी और आम आदमी के लिए इलाज महंगा होने जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 1.25 लाख शिक्षकों के पद खाली हैं, करीब 4,000 जर्जर स्कूल हैं और लगभग 85,000 स्कूल कक्षाओं को मरम्मत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये मुद्दे सरकार को दिखाई नहीं दे रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, सड़क, ट्रैफिक जाम, सीवरेज और सफाई की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविदाकर्मियों और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी सदन में चर्चा होनी चाहिए।

चुनाव के नाम पर विधानसभा सत्र जल्द खत्म करने पर सवाल

जूली ने विधानसभा की कार्यवाही जल्द खत्म करने के लिए पंचायत और नगर निकाय चुनावों का हवाला दिए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनावों के बारे में सरकार को पहले से पता था और कोर्ट में हलफनामा भी सरकार ने ही दिया था। ऐसे में विधानसभा का सत्र 15 दिन या एक महीने पहले बुलाया जा सकता था, ताकि सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सके।

उन्होंने कहा कि पिछली बार भी विधानसभा से जल्दी निकलने के लिए पंचायत और नगर निकाय चुनावों का तर्क दिया गया था और अब फिर वही बात कही जा रही है। जूली ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि "यह सरकार विधानसभा से भाग रही है।" उन्होंने सरकार से जनता के सवालों का जवाब देने और मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed