{"_id":"6612bdcf6b133915fb063889","slug":"jalore-news-second-complaint-against-vaibhav-gehlot-for-violation-of-code-of-conduct-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: वैभव गहलोत पर आचार संहित उल्लंघन की दूसरी शिकायत, बिना स्वीकृति दौड़ा रहे प्रचार-प्रसार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: वैभव गहलोत पर आचार संहित उल्लंघन की दूसरी शिकायत, बिना स्वीकृति दौड़ा रहे प्रचार-प्रसार वाहन
Sun, 07 Apr 2024 09:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:08 PM IST
एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गेहलोत के चुनाव प्रचार के दौरान एक वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी नामांकन से करने से पहले एसएमएस के जरिए मतदाताओं को प्रलोभन देने को लेकर भी शिकायत हुई थी दर्ज।
विज्ञापन
वैभव गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के नामांकन से पहले मतदाताओं को प्रलोभन देने की शिकायत का मामला सामने आया था। अब एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गेहलोत के चुनाव प्रचार के दौरान एक वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इस बार बिना स्वीकृति के प्रचार प्रचार सामग्री परिवहन करने में कार्रवाई की गई है। प्रचार में प्रयुक्त वाहन को एफएसटी टीम ने जब्त किया है।
विज्ञापन
लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान जालोर विधानसभा क्षेत्र की एफएसटी-05 टीम ने बिना स्वीकृति प्रचार-प्रसार सामग्री के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जब्त किया है। एफएसटी-05 टीम को मिली सूचना के आधार पर शनिवार को टीम ने तीखी ग्राम पहुंचकर जानकारी ली तो एक टेंपो में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री पाई गई। टैंपो चालक व उसके सहयोगी तीखी ग्राम के गली-मोहल्लों की दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर रहे थे। इस पर एफएसटी टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पोस्टर और अन्य चुनाव सामग्री परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन