{"_id":"664f4e102f45266379060b82","slug":"temperature-reaches-47-3-degrees-due-to-extreme-heat-in-jalore-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: जालौर में आसमान से बरस रही आग, भयंकर गर्मी का सितम; पारा पहुंचा 47.3 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: जालौर में आसमान से बरस रही आग, भयंकर गर्मी का सितम; पारा पहुंचा 47.3 डिग्री
Thu, 23 May 2024 07:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 May 2024 07:39 PM IST
Weather News: राजस्थान के जालौर में भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां दिन में आसमान से आग बरसने जैसा एहसास हो रहा है। दिन-ब-दिन सूर्य की किरणों के तेवर तीखे होते जा रहे हैं और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
जालौर में गर्मी का सितम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौर में गुरुवार को दिन का तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लगातार गर्मी तेवर जनजीवन पर कहर बरपा रहा है। सुबह 9 बजे से उमस के साथ ही गर्म हवाओं का दौर देखा जा रहा है। वहीं जिले में कई स्थानों पर बिजली कटौती ने भी शहर वासियों के हाल बेहाल कर दिए है। मौसम विभाग के अनुसार तेज गर्मी का दौर फिलहाल थमने की संभावना कम है। 25 मई तक जिले में हिटवेव को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। इसके कारण दिन के तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
बता दें कि जालोर-सांचौर में भीषण गर्मी के कारण आसमान से आग बरसने जैसा एहसास हो रहा है। यहां दिन का तापमान पिछले तीन चार दिनों से 45 डिग्री से शुरू होकर 47 डिग्री पार दर्ज किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों का भयंकर गर्मी के कारण हाल बेहाल है। इधर दोपहर के बाद सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है तो वहीं दोपहिया वाहनों की चालक भी धूप से बचने के लिए चेहरे को ढककर और झुलसने वाली गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कहर का असर गुरुवार को भी रहा 47.3 तक डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं रात का 32 डिग्री की संभावना है। दिन के साथ ही रात को भी गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया और देर रात तक लू चलने का एहसास हो रहा है तो वहीं आसमान से बरस रही तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। आज 23 मई को आधितम तापमान 47 डिग्री पार देखा गया। बता दें कि पिछले चार दिन से तापमान कुछ इस तरह दर्ज किया गया है, जिसमें 45.5 डिग्री से 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में और भी तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है। हीट वेव के चलते 25 मई तक तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन