{"_id":"66927498aca1814d8209676a","slug":"rajasthan-head-constable-arrested-while-taking-bribe-of-10-thousand-rupees-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, परिवादी के घर पहुंचे कांस्टेबल को ACB ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, परिवादी के घर पहुंचे कांस्टेबल को ACB ने दबोचा
Sat, 13 Jul 2024 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:05 PM IST
Rajasthan: 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि थाने में दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में उसने यह रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
सर झुकाए कांस्टेबल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। थाने में दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में उसने यह रिश्वत ली थी। एसीबी की सीकर टीम ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल संदीप कुमार जाट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि सीकर एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमें में मदद के लिए झुंझुनूं जिले मुकुंदगढ़ थाने का हेड कांस्टेबल संदीप कुमार 28 हजार रुपए मांग रहा है।
विज्ञापन
इस पर एसीबी ने सत्यापन के बाद जाल बिछाया। आरोपी हेड कांस्टेबल रिश्वत की राशि लेने के लिए शनिवार को परिवादी के घर पर खुद ही चला गया। इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे दस हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन