{"_id":"65fc38bad96d4d3b5a0a439f","slug":"karauli-confectionery-board-meeting-now-there-will-be-time-restriction-in-confectionary-work-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"करौली हलवाई मंडल बैठक: अब समय की पाबंदी रहेगी हलवाई कार्य में, अधिक समय लगने पर अलग से भुगतान करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करौली हलवाई मंडल बैठक: अब समय की पाबंदी रहेगी हलवाई कार्य में, अधिक समय लगने पर अलग से भुगतान करना होगा
Thu, 21 Mar 2024 07:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:10 PM IST
करौली जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में हलवाई मंडल संस्थान करौली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में काम के दौरान हलवाइयों के सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई और नियम तय किए गए।
विज्ञापन
हलवाई मंडल की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिला मुख्यालय पर गुरुवार को एक निजी मैरिज हॉल में हलवाई मंडल संस्थान करौली की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामस्वरूप के द्वारा की गई। इस दौरान बैठक में हलवाइयों के सामने शादी समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में हलवाई का काम करते समय आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा कर नियम बनाए गए, जिसमें प्रमुख रूप से शादी या अन्य काम का हलवाई काम कराने वाली पार्टी को प्रत्येक काम का समय बताना होगा। अगर समय अधिक लगता है तो नियमानुसार भुगतान अधिक करना होगा।
विज्ञापन
हलवाई मंडल संस्थान करौली के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप ने बताया कि शादी समारोह, भात, जामना, जौनार, मंडप, महिला संगीत और विदाई के पैकेट आदि काम के लिए पार्टी को एक निश्चित समय बताना होगा। उसके अनुसार ही हलवाई आने वाले विवाह समारोह व अन्य कार्यक्रमों में काम करेंगे। समय अगर काम में ज्यादा लगता है तो उसके लिए संबंधित पार्टी को हलवाई के लिए नियमानुसार अलग से भुगतान करना होगा। इसके अलावा किसी कारण से कार्यक्रम निरस्त होता है तो आधा भुगतान पार्टी को देना होगा।
विज्ञापन
हलवाई के बताए अनुसार टेंट का बारदाना पार्टी को लाना होगा। इस प्रकार के कई नियम हलवाई मंडल संस्थान करौली के द्वारा बनाए गए हैं, जिसके अनुसार आगामी शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में हलवाई काम करेंगे। प्रत्येक हलवाई के पास संस्थान का लेटर पैड होगा, जिसके अनुसार ही हलवाई का कार्य बुक किया जाएगा। इस दौरान सचिन राजूलाल सैनी ने बताया कि हलवाई मंडल संस्थान करौली का पंजीयन कार्यालय करौली से पंजीयन करा लिया गया है, जिसके अनुसार सभी हलवाई काम करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान संस्थान सचिव राजकुमार कुशवाह, कोषाध्यक्ष रेवती शर्मा, उपाध्यक्ष धर्म सिंह माली, संगठन मंत्री कल्याण प्रजापत, विजय शर्मा, गजानन सेन, लक्ष्मण जागा, छोटेलाल गहलोत, राजकुमार, पप्पू, नगेंद्र सिंह, सिल्ला, बृजमोहन, महेश, देवेंद्र, भरत, ललित और हेमराज हलवाई सहित करौली के सभी हलवाई उपस्थित रहे।