{"_id":"670d2dc4d9bd446d5908a274","slug":"karauli-news-collector-ordered-to-seize-construction-works-going-on-without-noc-the-action-created-a-stir-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News : कलेक्टर ने बिना एनओसी के चल रहे निर्माण कार्यों को सीज करने के आदेश दिए, कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News : कलेक्टर ने बिना एनओसी के चल रहे निर्माण कार्यों को सीज करने के आदेश दिए, कार्रवाई से मचा हड़कंप
Mon, 14 Oct 2024 08:12 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 08:12 PM IST
अवैध निर्माणों के खिलाफ कलेक्टर के निर्देशों पर की जा रही कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने बगैर एनओसी के चल रहे निर्माण कार्यों को सीज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला मुख्यालय करौली में कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने शहर में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। एसडीएम महेंद्र गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह और डीएसपी अनुज शुभम के नेतृत्व में बिना एनओसी के चल रहे निर्माण कार्यों को सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भारी मात्रा में पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना भी स्वयं मौके पर पहुंचे एसडीम व आयुक्त से कार्रवाई का जायजा लिया। एसडीएम और आयुक्त ने बताया कि नोटिस के बावजूद निर्माण जारी रहने पर अब इन निर्माण कार्यों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला मुख्यालय पर शुरू की गई यह कार्रवाई आम लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन