फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Dacoit absconding for one year with a reward of Rs 10,000 arrested

Karauli News: टॉप दस बदमाशों में शामिल दस हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार, एक साल से पुलिस कर रही थी तलाश

Tue, 21 May 2024 04:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 May 2024 04:59 PM IST
सार
Register For Event

आरोपी मासलपुर थाने के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है। पुलिस ने आरोपी को बाड़ी बस स्टैंड से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Karauli News: Dacoit absconding for one year with a reward of Rs 10,000 arrested
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मासलपुर थाना पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी मासलपुर में डकैती के मामले में एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी मासलपुर थाने के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है। मासलपुर थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और एएसपी शंकरलाल मीणा तथा डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


अभियान के तहत डकैती के आरोपी रामगोविन्द पुत्र सुंदर पाल उम्र 30 साल निवासी चिलीपुरा कस्बा नगर पुलिस थाना डांग बसई जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर एसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी को बाड़ी बस स्टैंड से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल परमजीत, गजराज, इनामी बदमाशों की तलाश में गश्त कर रहे थे। गश्त करते सरमथुरा बस स्टैंड, चिलाचौंद पहुंचे। जहां मुखबिर से हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह को सूचना मिली कि इनामी आरोपी रामगोविन्द बाड़ी बस स्टैंड पर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस दल बाड़ी बस स्टैंड पहुंचा, जहां आरोपी पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस दल घेरा देकर पकड़ा और नाम पता पूछा। आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया की 20 फरवरी 2023 को दिनेश पुत्र मदन कहार उम्र 55 साल निवासी मासलपुर ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 19 फरवरी रात वो और उसके भाई बबलू के परिवार के लोग मकान के बाहर भीतर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे आहट होने पर घर की औरत गुडिया, बबलू, भंवरो जाग गई। उन्होने देखा छः नकाब पोश बदमाश हाथो में हथियार लेकर खड़े थे। औरते चिल्लाने लगी तो उन्होंने कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकियां देने व लाठी से मारने-पीटने लगे। घर के कई सदस्य जाग गए। चार बदमाश हाथों में हथियार लेकर चिल्लाने पर जान से मारने की धमकियों देने लगे। दो बदमाशो ने चार कमरों के ताले तोड कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व रुपयों को निकालकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed