{"_id":"65cb2d727cf11ca4df0ee639","slug":"two-absconding-accused-in-kidnapping-case-caught-by-police-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli Crime News: अपहरण के मामले में फरार दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli Crime News: अपहरण के मामले में फरार दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ जारी
Tue, 13 Feb 2024 02:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:20 PM IST
Karauli: करौली जिले के कुड़गांव थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी दो माह से अधिक समय से फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अपहरण के मामले में फरार दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुड़गांव थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन और एएसपी सुरेश जैफ व डीएसपी मुरारीलाल मीना के सुपरविजन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार
थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधी अतराज पुत्र रामनिवास गुर्जर (45) निवासी बाढ़ गुलाल थाना कुडगांव व गुटटी उर्फ मुकेश पुत्र रामनिवास गुर्जर (26) निवासी बाढ़ गुलाल को गिरफ्तार किया है। थाना एएसआई हरकेश और उनकी टीम ने आरोपियों को यज्ञशाला मकनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी थाने के टॉप 10 अपराधियों में भी शामिल है।
विज्ञापन