फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   kota-jee-aspirant-minor-student-found-dead-hostel-jaunpur-uttar-pradesh

कोटा: जेईई की ऑनलाइन कोचिंग कर रहा था छात्र, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; पुलिस ने कमरा किया सीज

Mon, 02 Nov 2026 05:19 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Nov 2026 05:19 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान के कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार दोपहर छात्र का शव हॉस्टल के कमरे के बाथरूम में मिला।

विज्ञापन
kota-jee-aspirant-minor-student-found-dead-hostel-jaunpur-uttar-pradesh
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे एक छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का निवासी यह नाबालिग छात्र कोटा के राजीव गांधी नगर स्थित सिटी पार्क रेजीडेंसी हॉस्टल में रह रहा था। सोमवार दोपहर को छात्र का शव हॉस्टल के कमरे के बाथरूम से बरामद किया गया।
विज्ञापन


छात्र बीते एक वर्ष से कोटा के इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित संस्थान से ऑनलाइन कोचिंग के जरिये पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे को सीज कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
जवाहर नगर थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि पुलिस को दोपहर लगभग 1:30 बजे हॉस्टल में नाबालिग छात्र की आत्महत्या के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को तुरंत सूचित कर दिया है। परिजनों की गैरमौजूदगी के कारण अभी हॉस्टल के कमरे की जांच-पड़ताल नहीं की गई है। कमरे को पूरी तरह सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे उत्तर प्रदेश से परिजनों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। थानाधिकारी के अनुसार परिजनों के कोटा पहुंचने के पश्चात उनकी शिकायत के आधार पर पोस्टमार्टम तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिम रॉड के जरिये छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम
थानाधिकारी के अनुसार हॉस्टल के सभी कमरों के पंखों में आत्महत्या रोकने के लिए एंटी सुसाइड रॉड (हैंगिंग डिवाइस) लगाई गई थी। पंखे में यह सुरक्षा उपकरण लगा होने के कारण छात्र ने आत्महत्या का कदम उठाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एक जिम की रॉड मंगवाई थी।

इसके बाद, उसने हॉस्टल के बाथरूम में इसी रॉड के सहारे अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। सोमवार को दोपहर तक जब छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो आसपास रहने वाले साथी छात्रों ने उसे फोन किया और दरवाजा भी खटखटाया। छात्र की तरफ से कोई उत्तर न मिलने पर संदेह हुआ और पुलिस व हॉस्टल प्रशासन को सूचित किया गया।

ये भी पढ़ें- झुंझुनूं हादसे पर पीएम ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपये देने का एलान


हॉस्टल संचालक की लापरवाही भी आई सामने
इस घटनाक्रम में हॉस्टल संचालक की भी गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। सुबह नाश्ते के दौरान हॉस्टल प्रबंधन की ओर से छात्र की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। छात्र के नाश्ता करने न आने के बावजूद हॉस्टल संचालक ने इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया और न ही कोई रिपोर्ट ली।

यदि हॉस्टल प्रबंधन समय पर सचेत होता तो घटना की जानकारी पहले मिल सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर दृष्टिकोण से बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों की मौजूदगी में आगे के साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed