फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   mahwa dausa 14 year old student dies heart attack third death five months

क्या हो रहा है यह: दिल का दौरा पड़ने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, पांच महीने में तीसरी दुखद घटना

Sat, 26 Sep 2026 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 05:14 PM IST
सार
Register For Event

दौसा के महवा क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय छात्र करण की जयपुर में अचानक सीने में तेज दर्द के बाद मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में पांच महीने में दिल का दौरा पड़ने से यह तीसरी मौत बताई जा रही है।

विज्ञापन
mahwa dausa 14 year old student dies heart attack third death five months
दौसा में 14 साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के महवा क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय छात्र करण की जयपुर में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला करण अपने पिता महेंद्र मीणा के साथ जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह अचानक सीने में तेज दर्द होने पर स्वजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे उठा सीने में तेज दर्द
महेंद्र मीणा जयपुर में मजदूरी करते हैं और उनका पुत्र करण उनके साथ रहता था। सुबह पांच बजे करण के सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। उस समय पिता सो रहे थे, करण ने जगाकर उन्हें दर्द की जानकारी दी। पिता उसे तुरंत जयपुर के जेएनयू अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण की मां, एक बहन और एक भाई गांव गोयावास में रहते हैं। घटना के बाद छात्र के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां दोपहर एक बजे उसका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान: अवैध खनन रोकने पर रेंजर की डंपर से कुचलकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जंगल से दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने में तीसरी दुखद घटना
महवा क्षेत्र में पिछले पांच महीने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से जान गंवाने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी क्षेत्र के दो लोगों की इसी प्रकार असमय मृत्यु हो चुकी है। 20 सितंबर को समलेटी गांव निवासी 25 वर्षीय रामराज मीणा की रविवार शाम दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय मौत हो गई थी। वहीं आठ मई को समलेटी के ही बालक कार्तिक बैरवा की भी दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई थी। वह रात में बिस्तर से पानी पीने उठा था तभी अचानक गिर पड़ा। स्वजन उसे महवा जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed