फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather: Yellow Alert in 12 Districts Including Jaipur, Rain and Strong Winds Expected

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: जयपुर समेत 12 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश व तेज हवाओं के आसार

Sat, 26 Sep 2026 08:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 08:18 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 27 सितंबर को जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। कई जगह हल्की बारिश भी हो सकती है।

 

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Yellow Alert in 12 Districts Including Jaipur, Rain and Strong Winds Expected
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 27 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का यह अलर्ट अगले दिन सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या हो रहा है यह: दिल का दौरा पड़ने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, पांच महीने में तीसरी दुखद घटना
विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों में येलो अलर्ट
पूर्वी राजस्थान में मौसम में बदलाव का असर अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी जयपुर में भी मेघगर्जन और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान मौसम रहेगा शांत
पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शांत रहने का अनुमान है। दैनिक वर्षा पूर्वानुमान के तहत बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed