फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rpsc recruitment exam schedule omr fifth option extra time admit card

आरपीएससी भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी: ओएमआर के पांचवें विकल्प के लिए 10 मिनट अतिरिक्त, जानें पूरी गाइडलाइन

Mon, 05 Oct 2026 08:27 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 05 Oct 2026 08:27 PM IST
सार
Register For Event

आरपीएससी की सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2026 की परीक्षाएं 13 से 16 अक्तूबर तक दो पालियों में होंगी। ओएमआर के पांचवें विकल्प के लिए 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।

विज्ञापन
rpsc recruitment exam schedule omr fifth option extra time admit card
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने दो प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की समय सारिणी घोषित कर दी है। इसके तहत सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन 13 से 16 अक्तूबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग ने उत्तर पत्रक (ओएमआर शीट) में पांचवां विकल्प भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही परीक्षा के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा समय सारिणी और प्रवेश पत्र जारी होने की प्रक्रिया
परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में दिए गए पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। आयोग के कार्यवाहक सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उम्मीदवार अपनी परीक्षा के जिले की जानकारी परीक्षा तिथि से सात दिन पहले सिंगल साइन ऑन पोर्टल (एसएसओ) पर लॉगिन करके प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने की तिथि से तीन दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पत्र लिंक के माध्यम से अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और उसमें दिए गए आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और पहचान पत्र के कड़े मानदंड
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की व्यवस्था को लेकर कड़े नियम लागू किए गए हैं। प्रत्येक सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 60 मिनट पहले तक ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त समय पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल रंगीन आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी अथवा धुंधली है, तो अभ्यर्थी को अपने साथ अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना आवश्यक है। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकता है, जिसमें साफ और नवीनतम रंगीन फोटो मौजूद हो। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर भी एक नवीनतम रंगीन फोटो लगानी होगी। बिना स्पष्ट मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अनुचित साधनों पर कार्रवाई और हेल्पलाइन नंबर
आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, मध्यस्थ या आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आने की सख्त चेतावनी दी है। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग करता है या कोई लालच देता है, तो अभ्यर्थी इसके सबूत के साथ तुरंत जांच एजेंसी या आयोग के नियंत्रण कक्ष को सूचित कर सकते हैं। इसके लिए आयोग ने दूरभाष नंबर 0145-2635200, 2635212 तथा 2635255 जारी किए हैं।


परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2022 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा दोषियों की चल और अचल संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed