{"_id":"6ad70b5b6472212e64035236","slug":"rpsc-senior-teacher-recruitment-2025-social-science-detailed-application-form-1217-candidates-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ अध्यापक भर्ती : सामाजिक विज्ञान के लिए विस्तृत ऑनलाइन आवेदन 21 तक भरिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती : सामाजिक विज्ञान के लिए विस्तृत ऑनलाइन आवेदन 21 तक भरिए
Tue, 20 Oct 2026 12:04 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:04 PM IST
RPSC ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2025 के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए विस्तृत आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता जांच के लिए अस्थायी रूप से शामिल 1,217 अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग दस्तावेज सत्यापन करेगा।
विज्ञापन
RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा तय समय पर ही होगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान विषय के लिए विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू की है। 21 अक्तूबर तक आवेदन भरे जा सकते हैं। आयोग ने पात्रता जांच के लिए 1,217 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से शामिल किया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा करने के बाद ही अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगा।
ऑनलाइन विस्तृत आवेदन की प्रक्रिया
अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को माय रिक्रूटमेंट अनुभाग में जाकर डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी के तहत 'अप्लाई नाउ' विकल्प का चयन करना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने और उसे सबमिट करने के बाद प्रिंट विकल्प पर जाना होगा। वहां से सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन-पत्र को दो प्रतियों में प्रिंट करके अपने पास संभाल कर रखना आवश्यक है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ही विस्तृत आवेदन-पत्र और अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच करेगा। विभाग निर्धारित तिथि, समय और स्थान की सूचना उचित माध्यम से अभ्यर्थियों तक पहुंचाएगा। आयोग अभ्यर्थियों को अलग से कोई व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजेगा। निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को विभाग अपात्र मानकर चयन परिणाम में शामिल नहीं करेगा। अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए दो प्रतियों में विस्तृत आवेदन-पत्र के साथ अपने समस्त मूल दस्तावेज और स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
नियम उल्लंघन पर 880 अभ्यर्थी अयोग्य
इस भर्ती परीक्षा के दौरान आयोग ने निर्धारित नियमों का पालन न करने वाले 880 अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया था। इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के समय 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में दिए गए पांचों विकल्पों में से किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया था। नियम के अनुसार 10 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्नों को अनुत्तरित छोड़ने के कारण आयोग ने उन्हें अयोग्य ठहराया। अब केवल पात्रता जांच में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।