फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   24 hours ago in Mount Abu, the shooting case was exposed, the wanted accused was arrested

Sirohi: माउंट आबू गांधीवाटिका फायरिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद

Thu, 20 Aug 2026 07:55 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 07:55 PM IST
सार
Register For Event

सिरोही के माउंट आबू स्थित गांधीवाटिका में फायरिंग मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी तक्ष वाल्मीकि को तलेटी, आबूरोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
24 hours ago in Mount Abu, the shooting case was exposed, the wanted accused was arrested
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माउंट आबू की नक्कीलेक स्थित गांधीवाटिका में 24 घंटे पहले हुई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को तलेटी, आबूरोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

माउंट आबू थानाधिकारी दलपत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी तक्ष पुत्र संजय वाल्मीकि निवासी गोरा छपरा, पुलिस थाना माउंट आबू, जिला सिरोही को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मैगजीन और देशी पिस्टल भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

कार्रवाई में माउंट आबू थाने के सहायक उपनिरीक्षक अभय सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रभान सिंह, दलाराम, कांस्टेबल ब्रजभूषण, बाबू सिंह, आदर्श कुमार, महेंद्र सिंह, ओमाराम और रमेश कुमार सहित साइबर सेल, सिरोही की टीम की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आचार संहिता की कार्रवाई करने पहुंचे थे अकलेरा ईओ, अचानक पिता-पुत्र ने पकड़ लिया गिरेबान; जड़ दिए थप्पड़

वारदात के बाद फरार हो गया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, सर्किट हाउस के पीछे, माउंट आबू निवासी मनोज पुत्र मोहनलाल भील ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने उसके बड़े भाई मनोज को गोली मार दी थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपनी जगह बदल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे तलेटी, आबूरोड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद फायरिंग की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed