फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sriganganagar-india-pakistan-border-drone-weapons-rdx-recovery-rajasthan

राजस्थान: बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हथियार व आरडीएक्स की खेप, कारतूस बरामद; पंजाब के दो युवक पकड़े गए

Tue, 13 Oct 2026 03:21 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Oct 2026 03:21 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से संदिग्ध सामग्री गिराए जाने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान कारतूस, पिस्टल और मैगजीन बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
sriganganagar-india-pakistan-border-drone-weapons-rdx-recovery-rajasthan
ड्रोन से हथियार और विस्फोटक गिराए जाने का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से हथियार और विस्फोटक गिराए जाने का मामला सामने आया है। रावला क्षेत्र के 12 केएनडी गांव में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरडीएक्स, दो पिस्टल और करीब 650 कारतूस समेत अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। मामले में पंजाब के दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों कथित तौर पर ड्रोन से गिराए गए पैकेट उठाने पहुंचे थे।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात मिली खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की। शुरुआती आशंका थी कि ड्रोन से मादक पदार्थों की खेप गिराई गई है, लेकिन तलाशी के दौरान हथियार और संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली। बरामद सामग्री की सटीक प्रकृति और मात्रा की पुष्टि के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

ड्रोन ने तीन बार में गिराए पैकेट

एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने अमर उजाला को बताया कि ड्रोन ने तीन बार उड़ान भरकर तीन हिस्सों में खेप गिराई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने कथित तौर पर पैकेट उठाते समय दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके अनुसार, दोनों युवक करीब एक महीने से ऑपरेशन 'सीमादंतक' के तहत निगरानी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद सामग्री में आरडीएक्स और दो पिस्टल के अलावा चार मैगजीन, करीब 650 कारतूस, बैटरी के चार जोड़े और दो रिमोट कंट्रोल भी शामिल बताए गए हैं। हालांकि, विस्फोटक सामग्री की वास्तविक प्रकृति और बरामद सामान की विस्तृत जांच अभी बाकी है।


ये भी पढ़ें- अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: मुख्यमंत्री के जांच के निर्देश, हनुमान बेनीवाल ने मांगा पुलिस अधिकारियों का इस्तीफा

बड़े नेटवर्क की कड़ी तलाश रहीं एजेंसियां

मामले की जांच में श्रीगंगानगर, बीकानेर और जयपुर की टीमें जुटी हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि खेप सीमा पार से किसने भेजी, इसे किसे पहुंचाया जाना था और इसके पीछे क्या मंशा थी। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक कथित नेटवर्क की अहम कड़ी हो सकते हैं।

जब्त सामग्री की जांच के लिए जयपुर से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है। वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संभावित खतरे का आकलन करने के लिए बीकानेर से बम निरोधक दस्ते को भी भेजा जा रहा है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed