फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three Friends Killed in Trolley Accident at Sajjangarh rajasthan

राजस्थान: तीन दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी, आठ बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में मातम

Sun, 01 Nov 2026 04:18 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 01 Nov 2026 04:18 PM IST
सार
Register For Event

राजस्थान के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लसोड़िया पाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रोले की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाला 21 वर्षीय धनपाल आठ बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन
Three Friends Killed in Trolley Accident at Sajjangarh rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लसोड़िया पाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे तीनों युवकों को एक अनियंत्रित ट्रोले ने भीषण टक्कर मार दी। घायल हुए तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सुनील, 21 वर्षीय अंकित और 21 वर्षीय धनपाल के रूप में हुई है। मृतकों में शामिल धनपाल आठ बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन


दोस्त को देखकर रोकी मोटरसाइकिल
संदलाई बड़ी निवासी प्रदीप द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, रात नौ बजे भड़वेल निवासी सुनील पुत्र फूलजी पटेल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा था। उसी समय खुदनी हाला की दिशा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेंड नानी निवासी अंकित पुत्र रमेश मछार और संदलाई बड़ी निवासी धनपाल पुत्र सोहनलाल डोडियार वहां आ रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे अपने मित्र सुनील को खड़ा देखकर अंकित और धनपाल ने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी। तीनों दोस्त सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत करने लगे।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रोले ने मारी टक्कर
तीनों दोस्त जब बातें कर रहे थे, तभी भील कुआं की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत सज्जनगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मृत घोषित किया
सूचना मिलते ही पुलिस दल 108 एंबुलेंस की मदद से मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से तीनों घायल युवकों को तत्काल सज्जनगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

आठ बहनों का इकलौता भाई
हादसे में जान गंवाने वाला 21 वर्षीय धनपाल अपने परिवार में आठ बहनों का इकलौता भाई था। वह अपनी सभी बहनों का प्रिय होने के साथ पूरे परिवार का सहारा भी था। धनपाल की मौत से उसकी आठों बहनें गहरे सदमे में हैं और परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

सज्जनगढ़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि परिवादी प्रदीप की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रोले को जब्त कर थाने में रखवा लिया है। पुलिस अधिकारी दुर्घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed