फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   26 recorded spider species found in Kangra Valley

शिमला: कांगड़ा घाटी में मिलीं मकड़ियों की 26 रिकॉर्ड प्रजातियां, पर्यावरण नियंत्रण में अहम भूमिका का रेखांकन

Mon, 07 Sep 2026 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 06:32 AM IST
सार
Register For Event

राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो बंगलूरू और चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कांगड़ा घाटी के पांच क्षेत्रों में अध्ययन किया। 
 

विज्ञापन
26 recorded spider species found in Kangra Valley
अध्ययन में गिया जिंगडोंग को भारत में पहली बार दर्ज किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांगड़ा के पारिस्थितिकी तंत्र में मकड़ियों की 26 प्रजातियां पाई गई हैं। राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो बंगलूरू और चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कांगड़ा घाटी के पांच क्षेत्रों में अध्ययन किया। इनमें आठ परिवारों से संबंधित 26 प्रजातियां दर्ज की गईं।

विज्ञापन


अध्ययन में गिया जिंगडोंग को भारत में पहली बार दर्ज किया गया है। वैज्ञानिकों ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, पालमपुर और शाहपुर के अलग-अलग प्राकृतिक क्षेत्रों में मकड़ियों का अध्ययन किया। इस दौरान कुल 967 नमूने एकत्र किए गए। अध्ययन के अनुसार मकड़ियां प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण शिकारी जीव हैं। 
विज्ञापन


मौसम के अनुसार दिखा बदलाव
मकड़ियों की संख्या में मौसम के अनुसार स्पष्ट बदलाव पाया गया। गर्मी और बरसात के मौसम में इनकी सक्रियता और संख्या बढ़ी, जबकि शरद और सर्दियों में गतिविधियां कम हो गईं। अगस्त के दूसरे पखवाड़े में मकड़ियों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैव विविधता के महत्वपूर्ण संकेतक
ये विभिन्न कीटों का शिकार कर उनकी संख्या नियंत्रित करती हैं और इस तरह जैविक कीट व पर्यावरण को नियंत्रित में अहम भूमिका निभाती हैं। पालमपुर में मकड़ियों की विविधता सबसे ज्यादा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed