{"_id":"6ac0830b33b086db6d0d32ae","slug":"accident-in-himachal-bus-overturns-at-bashing-five-injured-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सड़क हादसा: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सड़क हादसा: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल
Sat, 03 Oct 2026 09:54 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:54 AM IST
हिमाचल के कुल्लू में हादसा हुआ है। मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुल्लू में पलटी बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मनाली से पठानकोट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस कुल्लू के बाशिंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में चालक, परिचालक सहित छह लोग सवार थे। सभी घायल हुए हैं। घायलाें को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया जहां उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे पेश आया। एचआरटीसी की बस (एचपी-38-9738) मनाली से पठानकोट की ओर जा रही थी कि बाशिंग मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह बस मनाली से करीब पांच बजे रवाना हुई थी।
विज्ञापन
घायलों में श्याम लाल (45) पुत्र लाला राम, निवासी बशकोला, डाकघर कटराईं जिला कुल्लू, कृष्ण थापा (42) पुत्र इमान थापा, निवासी एवं डाकघर बंदरोल, जिला कुल्लू, छाया देवी (25) पत्नी राकेश कुमार, निवासी गांव कुठेड़, डाकघर सिहुंता तथा राकेश कुमार (31) पुत्र सरदारी लाल, निवासी गांव कुठेड़, डाकघर सिहुंता शामिल हैं। बस चालक मनमोहन सिंह (42) पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव भुट, डाकघर खरोटा, तहसील चवाड़ी, जिला कांगड़ा और परिचालक प्रवीण सिंह (46) पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खन्नी, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक मनमोहन सिंह ने बताया कि बाशिंग के पास मोड़ पर अचानक ब्रेक नहीं लगा। बस को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की। इस बीच एक वोल्वो और तीन-चार छोटे वाहनों को भी बचाने का प्रयास किया लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन