फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Padyatra in Shimla with Himanta Biswa Sarma

हिमाचल: शिमला में भाजपा की पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Sun, 01 Nov 2026 11:48 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 01 Nov 2026 11:48 AM IST
सार
Register For Event

राजधानी शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा आयोजित की। मार्च पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर चौड़ा मैदान पहुंचा। पार्टी नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए जनता के बीच अपना पक्ष रखने की बात कही।

विज्ञापन
BJP Padyatra in Shimla with Himanta Biswa Sarma
शिमला में भाजपा ने अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के मुद्दे को लेकर अपनी बात जनता तक पहुंचाने की कोशिश की।

विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे पुराने बस स्टैंड के समीप गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग से हुई। यहां से भाजपा कार्यकर्ता और नेता विक्ट्री टनल तथा विधानसभा मार्ग से होते हुए चौड़ा मैदान पहुंचे। यहां जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लिया हिस्सा
पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं के पहुंचने की जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा में 8 से 10 हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण
कार्यक्रम से एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चौड़ा मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने जनसभा स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पार्टी पदाधिकारियों से आयोजन से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Trending Videos

एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा ने रखा अपना पक्ष
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है। उनके अनुसार, पार्टी पदयात्रा और जनसभा के जरिए इस मुद्दे पर जनता को अपना पक्ष बताएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना भी इस अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed