Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   choti badi diwali same day november 8 shimla puja muhurat

कब है छोटी दीवाली और कब बड़ी: तारीख को लेकर दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें कब करें लक्ष्मी-गणेश पूजन

Fri, 06 Nov 2026 04:44 PM IST
Ankesh Dogra भारती शर्मा, शिमला।
भारती शर्मा, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 06 Nov 2026 04:44 PM IST
सार
Register For Event

तिथियों के विशेष संयोग के चलते इस वर्ष नरक चतुर्दशी और दीपावली का पर्व 8 नवंबर रविवार को एक ही दिन मनाया जाएगा। छोटी दिवाली पर अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 से 6:38 बजे तक रहेगा। वहीं, लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए शाम 5:31 से 8:09 बजे तक का समय शुभ बताया गया है।

विज्ञापन
choti badi diwali same day november 8 shimla puja muhurat
happy diwali 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस वर्ष छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। तिथियों के विशेष संयोग के चलते नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और दीपावली का पर्व 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि उदया तिथि और प्रदोष काल के संयोग के आधार पर इस वर्ष दोनों पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे शुरू होकर 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। उदया तिथि के विशेष संयोग के कारण नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 5:41 से 6:38 बजे तक अभ्यंग स्नान का मुहूर्त
छोटी दिवाली पर सूर्योदय से पहले स्नान करने की परंपरा है। इसे अभ्यंग स्नान कहा जाता है। इसमें शरीर पर तेल और उबटन लगाकर विधि-विधान से स्नान किया जाता है।
विज्ञापन

पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार, धार्मिक मान्यताओं में चतुर्दशी तिथि के दौरान सूर्योदय से पहले अभ्यंग स्नान करना शुभ माना जाता है। इस वर्ष अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 बजे से 6:38 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस विधि से स्नान करने से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शाम 5:31 से 8:09 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय
पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि दीपावली का पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। दीपावली पर प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का होना विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष यह संयोग 8 नवंबर को ही बन रहा है। ऐसे में लक्ष्मी-गणेश पूजन और दीपोत्सव का मुख्य पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक रहेगा।

दिवाली के प्रमुख मुहूर्त
 

विवरण

तारीख

समय

छोटी और बड़ी दीवाली

8 नवंबर 2026, रविवार

—

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ

7 नवंबर 2026

सुबह 10:47 बजे

चतुर्दशी तिथि समाप्त

8 नवंबर 2026

सुबह 11:27 बजे

अमावस्या तिथि प्रारंभ

8 नवंबर 2026

सुबह 11:27 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त

9 नवंबर 2026

दोपहर 12:31 बजे

अभ्यंग स्नान

8 नवंबर 2026

सुबह 5:41 से 6:38 बजे

लक्ष्मी-गणेश पूजन

8 नवंबर 2026

शाम 5:31 से 8:09 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed