फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: 2423 teacher posts to be filled in CBSE schools, know the last date for online application

हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में 2423 शिक्षकों की भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें अंतिम तिथि

Mon, 02 Nov 2026 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 08:41 PM IST
सार
Register For Event

विभिन्न 15 विषयों में शिक्षकों के कुल 2,423 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में योजना आधारित आधार पर की जाएगी। चयनित शिक्षकों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal: 2423 teacher posts to be filled in CBSE schools, know the last date for online application
हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विभिन्न 15 विषयों में शिक्षकों के कुल 2,423 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में योजना आधारित आधार पर की जाएगी। चयनित शिक्षकों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

गणित विषय के लिए सबसे अधिक 281 पद
 गणित विषय के लिए सबसे अधिक 281 पद निर्धारित किए गए हैं। अंग्रेजी, हिंदी, जीव विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य और शारीरिक शिक्षा में 187-187 पद भरे जाएंगे। राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र में 156-156 पद उपलब्ध हैं। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर और संगीत में 95-95 पद निर्धारित हैं। ललित कला विषय के लिए 172 पद भरे जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि ऑनलाइन भर्ती आवेदन 10 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 5 दिसंबर रात 11:59 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा शुल्क और चयन प्रक्रिया से संबंधित विवरण भी विज्ञापन में दिए गए हैं।

विज्ञापन

विभिन्न विषयों में शिक्षकों के पदों का विवरण

विषय पद
अंग्रेजी 187
गणित 281
हिंदी 187
राजनीति विज्ञान 156
इतिहास 156
अर्थशास्त्र 156
भौतिक विज्ञान 95
रसायन विज्ञान 95
जीव विज्ञान 187
संस्कृत 187
कंप्यूटर 95
संगीत 95
वाणिज्य 187
शारीरिक शिक्षा 187
फाइन आर्ट्स 172
कुल 2423

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed