फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal 2500 crore cryptocurrency scam atul sood arrested ed raid

क्रिप्टोकरेंसी घोटाला: मुख्य आरोपी का सहयोगी अतुल सूद गिरफ्तार, सात ठिकानों से 72 लाख रुपये नकद बरामद

Mon, 02 Nov 2026 10:12 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 02 Nov 2026 10:12 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश के चर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा के सहयोगी अतुल सूद को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal 2500 crore cryptocurrency scam atul sood arrested ed raid
हिमाचल क्रिप्टोकरेंसी ठगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2,500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा के मुख्य सहयोगी जीरकपुर निवासी अतुल सूद को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पंजाब के मोहाली, जीरकपुर व चंडीगढ़ स्थित सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चला 72 लाख नकद, अवैध संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक खाते के रिकॉर्ड व कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। शिमला की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने आरोपी को 5 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी के अनुसार, यह फर्जी स्कीम वर्ष 2018 में मुख्य सरगना सुभाष शर्मा ने अपने साथियों हेमराज, सुखदेव ठाकुर, अभिषेक शर्मा और राधिका शर्मा के साथ मिलकर शुरू की थी, जो वर्ष 2023 में खुलकर सामने आई। 

विज्ञापन


इस नेटवर्क में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के करीब 2.48 लाख निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर फंसाया गया था। आरोपियों ने फर्जी डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाकर जनता से भारी-भरकम रकम जुटाई, जिससे निवेशकों को 500 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा नुकसान हुआ।  जब्त डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक जांच में नेटवर्क के जरिए करीब 20 अरब रुपये लेनदेन का खुलासा हुआ है। निवेशकों से टीम लीडरों के जरिए जुटाई नकदी सुभाष शर्मा और उसके सहयोगियों विजय कुमार जुनेजा व मासूम जुनेजा तक पहुंचाई जाती थी। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अतुल सूद सुभाष शर्मा की संपत्तियों के जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी एजेंट के रूप में सक्रिय था। 
विज्ञापन


उसने बड्स एक्ट-2019 के तहत पहले से जब्त जमीन को फर्जी पहचान व सेल डीड के आधार पर जीरकपुर निवासी प्रोमिला सिंगला और संगीता मित्तल को करीब 1.30 करोड़ रुपये में बेचा था, जिसमें मिले चेक कभी भुनाए ही नहीं गए। सूद जिस फ्लैट में रह रहा था, वह भी उसने वर्ष 2020 में सुभाष शर्मा की पत्नी रोमिता कश्यप से खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

केस दर्ज होने के बाद भी अतुल दुबई जाता था सुभाष से मिलने
एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अतुल सूद दुबई में सुभाष शर्मा से मिलने जाता रहा और वहां उसके लिए सम्मेलनों व कार्यक्रमों का प्रबंधन करता रहा। निवेशकों के पैसों को ठिकाने लगाने के लिए संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में बड़ा हिस्सा नकद दिया जाता था और उनकी रजिस्ट्री वास्तविक मूल्य से काफी कम दिखाई जाती थी। ईडी ने पूर्व में 13 दिसंबर 2025 और 15 जून को कार्रवाई करते हुए 1.5 करोड़ की चल संपत्तियां जब्त कर हेमराज, सुखदेव, अभिषेक, मिलन गर्ग व मासूम को गिरफ्तार किया था। अब ईडी विदेश में बैठे मुख्य सरगना पर शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed