{"_id":"6aca0147037332c0bc0a62ba","slug":"himachal-bear-cub-falls-into-water-tank-forest-department-rescues-it-safely-watch-video-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पानी के टैंक में गिरा भालू का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पानी के टैंक में गिरा भालू का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया, देखें वीडियो
Sat, 10 Oct 2026 02:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:41 PM IST
चंबा जिले के सलूणी उपमंडल की किहार क्षेत्र के घुडेई गांव में शुक्रवार सुबह भालू का एक शावक पानी के टैंक में गिर गया। वहीं टैंक में भालू को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पानी के टैंक में गिरा भालू का शावक
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल की किहार क्षेत्र के घुडेई गांव में शुक्रवार सुबह भालू का एक शावक पानी के टैंक में गिर गया। वहीं टैंक में भालू को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के बीओ लेखराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर शावक को टैंक से सुरक्षित बाहर निकाला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि क्षेत्र में भालुओं की आवाजाही के चलते ग्रामीणों को अक्सर सतर्क रहना पड़ता है। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए भालू को बाहर निकालकर राहत कार्य पूरा किया।
विज्ञापन