फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp yuva morcha 17 district incharges appointments 2026

हिमाचल: भाजपा युवा मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल, 17 जिलों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे कहां की जिम्मेदारी

Tue, 03 Nov 2026 11:25 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 03 Nov 2026 11:25 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद 17 जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। नई सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
himachal bjp yuva morcha 17 district incharges appointments 2026
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद 17 जिलों के प्रभारियों के नामों की घोषणा की है।
विज्ञापन


मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक जिलों में पार्टी पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस सूची में प्रदेश उपाध्यक्षों से लेकर महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता और मीडिया पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन




चंबा से सिरमौर तक इन्हें नेताओं को मिली जिम्मेदारी

क्रमांक    जिला    नाम    प्रदेश पद
1    चंबा    अरविंद कुमार    प्रदेश उपाध्यक्ष
2    नूरपुर    मनप्रीत सिंह    प्रदेश आईटी संयोजक
3    कांगड़ा    नेक राज ठाकुर    प्रदेश सचिव
4    पालमपुर    अभिषेक ठाकुर    प्रदेश कोषाध्यक्ष
5    देहरा    शाश्वत कपूर    प्रदेश महामंत्री
6    हमीरपुर    मनोज चंदेल    मीडिया सह-प्रभारी
7    ऊना    योगेश ठाकुर    प्रदेश उपाध्यक्ष
8    बिलासपुर    भुवनेश ठाकुर    मुख्य प्रवक्ता
9    सुंदरनगर    संजय बरटा    प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
10    मंडी    अमित ठाकुर    प्रदेश उपाध्यक्ष
11    कुल्लू    अमीन चौहान    प्रदेश प्रवक्ता
12    लाहौल-स्पीति    रुचिन चौहान    प्रदेश सचिव
13    किन्नौर    नील कमल गुप्ता    प्रदेश प्रवक्ता
14    महासू    विनिल पाल    प्रदेश सचिव
15    शिमला    रोहित भारद्वाज    प्रदेश उपाध्यक्ष
16    सोलन    सुशील कडसौली    प्रदेश महामंत्री
17    सिरमौर    निशांत ठाकुर    प्रदेश मीडिया प्रभारी
Trending Videos

तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां
प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई जिम्मेदारियों के माध्यम से युवा मोर्चा की जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और पदाधिकारियों की भूमिका को सक्रिय बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इन नियुक्तियों के साथ ही प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
जिला प्रभारियों की नियुक्ति को युवा मोर्चा की संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अब नियुक्त पदाधिकारियों के जिम्मे अपने-अपने क्षेत्रों में युवा मोर्चा की गतिविधियों, संगठनात्मक समन्वय और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed