फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh assembly session november 16 to 21 dharamshala-schedule-2026

हिमाचल विधानसभा सत्र का शेड्यूल जारी: 16 नवंबर से 21 तक तपोवन में चलेगी कार्यवाही, देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 27 Oct 2026 11:37 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 27 Oct 2026 11:37 AM IST
सार
Register For Event

विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। चौदहवीं विधानसभा का यह 13वां सत्र इस साल का आखिरी सत्र हो सकता है। छह दिन के सत्र में कुल छह बैठकें प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
himachal pradesh assembly session november 16 to 21 dharamshala-schedule-2026
हिमाचल प्रदेश विधानसभा धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा। विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। चौदहवीं विधानसभा का यह 13वां सत्र इस साल का आखिरी सत्र हो सकता है। छह दिन के सत्र में कुल छह बैठकें प्रस्तावित हैं। अधिसूचना के अनुसार, सत्र की शुरुआत 16 नवंबर को दोपहर दो बजे होगी। 17 और 18 नवंबर को शासकीय एवं विधायी कार्य होंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

19 नवंबर को गैर सरकारी सदस्य दिवस निर्धारित किया गया है। इसके बाद 20 और 21 नवंबर को भी सदन में शासकीय और विधायी कार्य किए जाएंगे। सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद विधायक अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों, सवालों और अन्य प्रस्तावों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधानसभा सचिवालय भेज सकेंगे। इसमें प्रश्न, विभिन्न नियमों के तहत चर्चा के प्रस्ताव और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव शामिल हैं। सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन सीजन को ध्यान में रखकर आयोजन
शीतकालीन सत्र नवंबर में आयोजित करने के पीछे दिसंबर के पर्यटन सीजन को प्रभावित होने से बचाना प्रमुख वजह है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले भी कह चुके हैं कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सत्र नवंबर में करवाया जाएगा। दिसंबर में धर्मशाला और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है।

विज्ञापन

सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय जल्द ही आवश्यक तैयारियां शुरू करेगा। सदन में विपक्ष प्रदेश की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सरकार के फैसलों पर सवाल उठा सकता है। वहीं, सरकार विभिन्न विषयों पर अपना पक्ष रखेगी और विधायी कार्य आगे बढ़ाएगी। छह दिन तक चलने वाले इस सत्र में प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां धर्मशाला के तपोवन में केंद्रित रहेंगी।
 

विधानसभा सदस्यों और संबंधित विभागों को भेजी सूचना
विधानसभा सचिवालय ने सत्र से संबंधित अधिसूचना की प्रतियां विधानसभा के सभी सदस्यों, हिमाचल प्रदेश से लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों, राज्य सरकार के मुख्य सचिव, भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय और निर्वाचन आयोग सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी हैं। इसके अलावा राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रियों और विभागाध्यक्षों को भी सूचना भेजी गई है। अस्थायी कार्यसूची में फिलहाल प्रत्येक दिन के लिए निर्धारित कार्यों की श्रेणी बताई गई है। सदन में किस दिन कौन-सा विशिष्ट विषय उठाया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी इस कार्यसूची में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed