फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rain: Snowfall continues for third day, temperatures drop by 10°C; Kalpa sees cold break an 18 year r

हिमाचल: पहाड़ सितंबर में ही बर्फ से लकदक,10 डिग्री गिरा पारा, कल्पा में ठंड ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड

Mon, 28 Sep 2026 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 08:25 PM IST
सार
Register For Event

 लगातार तीसरे दिन किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला, धर्मशाला समेत अन्य जिलों में बादल बरसे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में आठ से दस डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Himachal Rain: Snowfall continues for third day, temperatures drop by 10°C; Kalpa sees cold break an 18 year r
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सोमवार को लगातार तीसरे दिन किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और कांगड़ा के धौलाधार के पहाड़ों पर हिमपात जारी रहा, जबकि राजधानी शिमला व धर्मशाला समेत प्रदेश के निचले इलाकों में झमाझम बादल बरसे। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला दरों के साथ लाहौल- स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू की चोटियां सितंबर में ही बर्फ से लकदक हो गई हैं। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक गिर गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की है।

विज्ञापन

61 सड़कें, 49 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
रविवार रात को कल्पा में 18 साल बाद सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। 24 सितंबर 2008 को कल्पा में रात का पारा 3.0 डिग्री दर्ज हुआ था। अब यह 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। बर्फबारी और बारिश से किन्नौर, कुल्लू और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सेब तुड़ान प्रभावित हुआ है। एनएच-5 समेत प्रदेश में 61 सड़कें बंद, जबकि 49 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं।  हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच सोमवार को लाहौल-स्पीति के रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला दर्रा और किन्नौर जिले के छितकुल, कुन्नोचारंग, लिप्पा और आसरंग बर्फबारी से सफेद हो गए हैं। प्रशासन ने एहतियातन दारचा से लेह और शिंकुला की ओर दोपहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 एनएच-5 पर कई स्थानों पर भूस्खलन से यातायात रहा प्रभावित
 जिला चंबा के पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों सुराल, परमार, कुमार भुटोरी, चस्क भुटोरी और सचे जोत समेत ऊंचे क्षेत्रों में 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। निचले क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर बारिश जारी रही। इससे खेतों में काटकर रखी मक्की और पशु चारा खराब होने की चिंता सताने लगी है। उधर, बारिश-भूस्खलन के चलते स्पीलो से पूह व काजा के बीच एनएच-5 पर कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। नेसंग में सड़क बाधित होने से एचआरटीसी की बस फंस गई। जिला सिरमौर में बारिश से लहसुन की बिजाई और किन्नौर में तीन दिन से सेब तुड़ान ठप है।

विज्ञापन

भेड़पालकों बचाया, 1500 भेड़-बकरियां लापता
कुल्लू के निचले क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। शिमला जिले के डोडरा क्वार के रूपिन पास क्षेत्र में शनिवार रात से हिमपात के कारण फंसे सांगला और डोडरा क्वार के भेड़पालकों को 12 सदस्यीय बचाव दल ने रेस्क्यू कर लिया है, जबकि 1500 भेड़-बकरियों का पता नहीं चला है। कुछ मवेशियों के ठंड के कारण मरने की आशंका जताई जा रही है। रोहड़ू के जांगलिख में भारी भूस्खलन से सुंदरू खड्ड का बहाव रुक गया है। प्रशासन ने लोगों को खड्ड किनारे न जाने का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को भी बारिश के आसार, कल से मौसम साफ
हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। बुधवार 30 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 30 सितंबर से चार अक्तूबर तक प्रदेश में धूप खिली रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इसी सप्ताह प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून के विदा होने के आसार भी हैं।

कहां पर कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
कांगड़ा 90
धर्मशाला 75
कल्पा 33
सोलन 23
मंडी 23
शिमला 22
नाहन 15
ऊना 10

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed