फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rainfall forecast likely in several areas; find out when the monsoon will withdraw from stat

हिमाचल मौसम: इस दिन से कई भागों में बारिश के आसार, जानिए प्रदेश से कब विदा होगा मानसून

Mon, 21 Sep 2026 04:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 04:31 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश के कुछ भागों में बारिश के आसार है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 23 सितंबर तक धूप खिलने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rainfall forecast likely in several areas; find out when the monsoon will withdraw from stat
हिमाचल माैसम पूर्वानुमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश के आसार है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 23 सितंबर तक धूप खिलने के आसार हैं।  24 से 27 सितंबर के बीच राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। सोमवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, शाम के समय हल्के बादल छा गए।

विज्ञापन

कई भागों में तेज हवाएं चलने की संभावना
विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लगातार हवाएं चलने की संभावना है। इसी तरह कम ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 18.1, भुंतर 15.6, कल्पा 9.4, ऊना 19.0, नाहन 19.0, केलांग 7.0, पालमपुर 7.0, सोलन 16.0, मनाली 12.7, कांगड़ा 18.5, मंडी 18.6, बिलासपुर 21.5, चंबा 15.7, कुफरी 12.5, कुफरी 5.3, सेऊबाग 12.5, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 18.7, ताबो 5.6 व बजाैरा में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन दिनों में विदा हो सकता है मानसून
माैसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब जैसलमेर, नागौर, सीकर, रोहतक, पटियाला, गुरदासपुर से होकर गुजर रही है।अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के बाकी हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों और सौराष्ट्र व कच्छ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हैं।  समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर जम्मू और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed