फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himfed bod meeting decisions: New fertilizer sales center to open

हिमफेड बीओडी बैठक: नया खाद बिक्री केंद्र खुलेगा, शहद प्रसंस्करण संयंत्र व नए पेट्रोल पंप खोलने की भी योजना

Fri, 09 Oct 2026 04:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 04:04 PM IST
सार
Register For Event

राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ मर्यादित (हिमफेड) के  निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष महेश्वर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निदेशक मंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। 

विज्ञापन
Himfed bod meeting decisions: New fertilizer sales center to open
अध्यक्ष महेश्वर चौहान की अध्यक्षता में हुई हिमफेड बीओडी बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ (हिमफेड) कारोबार में विस्तार और आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए व्यावसायिक गतिविधियों में अलग-अलग तरह के नए प्रयोग करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में शहद प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है, साथ ही प्रदेश में नए पेट्रोल पंप खोलने की संभावनाओं और उनकी व्यावहारिकता का आकलन करने पर भी मंथन हुआ। दूसरी ओर ऊना जिले के हरोली में नया उर्वरक बिक्री केंद्र तत्काल प्रभाव से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हिमफेड के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष महेश्वर चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें संस्था की मौजूदा व्यावसायिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों और पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

हरोली में नया उर्वरक बिक्री केंद्र तत्काल प्रभाव से शुरू करने का निर्णय
निदेशक मंडल ने विभिन्न कार्यसूची मदों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक अनुमोदन भी प्रदान किए। बैठक में कारोबार के विस्तार, नए व्यावसायिक अवसर तलाशने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। हिमफेड ने ऊना जिले के हरोली में नया उर्वरक बिक्री केंद्र तत्काल प्रभाव से शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे क्षेत्र के किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। निदेशक मंडल ने प्रदेश में उर्वरक बिक्री से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए किसानों तक कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कृषि क्षेत्र में हिमफेड की भूमिका को मजबूत करने के लिए बिक्री व्यवस्था को प्रभावी बनाना और किसानों की जरूरतों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण माना गया। बैठक में मौजूदा व्यावसायिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने और नए अवसरों की पहचान करने पर भी बल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के शहद को ब्रांड बनाएगा हिमफेड
हिमफेड के अध्यक्ष महेश्वर चौहान ने बताया कि हिमाचल के शहद को हिमफेड ब्रांड बनाएगा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से प्राकृतिक शहद खरीद कर इसकी ब्रांडिंग का काम नगरोटा बगवां में प्रस्तावित शहद प्रसंस्करण संयंत्र में किया जाएगा। बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए शहद के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की संभावनाओं पर विचार किया गया। इसका उद्देश्य शहद को प्रसंस्कृत उत्पाद के रूप में विकसित कर व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करना और आय के नए स्रोत तैयार करना है।
 

विज्ञापन

हर कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का अधिकार, शिमला शहर से करूंगा दावेदारी
हिमफेड निदेशक मंडल के अध्यक्ष महेश्वर चौहान ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का अधिकार है।उन्होंने यूथ कांग्रेस से लेकर पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। पिछले चुनाव में भी शिमला शहरी सीट से दावेदारी जताई थी, अगले चुनाव में भी पार्टी टिकट के लिए आवेदन करुंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed