फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc: 23 posts of Agriculture Development Officer to be filled; date for hpas Preliminary Exam also finalized

हिमाचल लोक सेवा आयोग: कृषि विकास अधिकारी के 23 पद भरेंगे, प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि भी तय

Thu, 24 Sep 2026 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 07:43 PM IST
सार
Register For Event

राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 की अस्थायी तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 13 दिसंबर को दो सत्रों में हो सकती है।

विज्ञापन
hppsc: 23 posts of Agriculture Development Officer to be filled; date for hpas Preliminary Exam also finalized
हिमाचल लोकसेवा आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी के 23 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 अक्तूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 23 पदों में 19 पद अनारक्षित वर्ग (पूर्व सैनिकों के आश्रित), तीन पद अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिकों के आश्रित) तथा एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिकों के आश्रित) के लिए आरक्षित हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कार्य-प्रशिक्षु अवधि के दौरान 29,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। 

विज्ञापन

हिमाचल प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को
 राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 की अस्थायी तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 13 दिसंबर को दो सत्रों में हो सकती है। परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में पदों को भरा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed