फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Exams for over 10 subjects postponed on Karva Chauth; new dates to be announced later

एचपीयू शिमला: करवाचौथ पर 10 से अधिक विषयों की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखें बाद में होंगी जारी

Wed, 28 Oct 2026 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 06:28 PM IST
सार
Register For Event

विश्वविद्यालय की कंडक्ट शाखा ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। अन्य दिनों में निर्धारित परीक्षाएं पूर्व घोषित समयसारिणी के अनुसार होंगी। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Exams for over 10 subjects postponed on Karva Chauth; new dates to be announced later
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ के सार्वजनिक अवकाश के चलते हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और संबंधित कॉलेजों में आज निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय की कंडक्ट शाखा ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। अन्य दिनों में निर्धारित परीक्षाएं पूर्व घोषित समयसारिणी के अनुसार होंगी। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन, सेंटर फॉर इवनिंग स्टडीज और क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला को भी इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश सरकार के सामान्य 29 अक्तूबर के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दिन होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया। इस फैसले के चलते विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की नई तारीख का इंतजार करना होगा। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में गणित की दोबारा परीक्षा और तृतीय व पांचवें सेमेस्टर में ऑपरेटिंग सिस्टम की परीक्षा निर्धारित थी। इसके अलावा बीए, बीएससी और बीकॉम की अनुपूरक परीक्षाओं में समाजशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, हिंदी, रसायन विज्ञान, पर्यटन, राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान और शारीरिक शिक्षा जैसे विषय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई तारीखों का इंतजार
बीसीए प्रथम सेमेस्टर की गणित की पुनर्परीक्षा निर्धारित थी। इसके अलावा तृतीय और पांचवें सेमेस्टर में ऑपरेटिंग सिस्टम की परीक्षा होनी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा स्थगित करने की सूचना संबद्ध डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों और उप अधीक्षकों को भेज दी है। एचपीयू की ओर से स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों और परीक्षा केंद्रों को इसकी सूचना भेज दी है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचनाओं को देखते रहें। अन्य दिनों में होने वाली परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed