हिमाचल प्रदेश: कालका-शिमला रेललाइन पर मंडराया बड़ा खतरा, कोटी-गुम्मन के बीच मिट्टी बही; सभी 10 ट्रेनें रद्द
Kalka Shimla Railway Track : कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर कोटी और गुम्मन के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक के आसपास की मिट्टी बह गई। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने रेल यातायात निलंबित कर दिया है। 30 अगस्त 2026 को कालका-शिमला रूट पर चलने वाली अप और डाउन दिशा की कुल 10 नैरो गेज ट्रेनें रद्द की गई हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक के आसपास की मिट्टी बह जाने के बाद रेलवे ने इस रेलखंड पर यातायात रोक दिया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि ब्रिज नंबर 57 के करीब किलोमीटर 07/16-17 पर मिट्टी बह गई है।
रेलवे के नोटिस के मुताबिक, कोटी-गुम्मन के बीच ट्रैक के आसपास मिट्टी बहने से रेल लाइन की सुरक्षा प्रभावित हुई है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों का संचालन रोकने का फैसला लिया गया है।
कालका से शिमला जाने वाली ट्रेनें
52451
52459
52455
52453
52457
शिमला से कालका जाने वाली ट्रेनें
52452
52460
52456
52454
52458
रेलवे की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 30 अगस्त को इन सभी ट्रेनों को रद्द किया गया है।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
अगर आप 30 अगस्त को कालका, शिमला या बीच के किसी स्टेशन से टॉय ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो यात्रा से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। ऑनलाइन ट्रेन डेटा में भी 30 अगस्त के लिए कई कालका-शिमला ट्रेनें कैंसिल दिखाई जा रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.