फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM E DRIVE Scheme: 179 new EV charging stations to be set up in Himachal; Centre approves 26.59 crore.

पीएम ई-ड्राइव योजना: हिमाचल में 179 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, केंद्र ने मंजूर किए 26.59 करोड़

Wed, 14 Oct 2026 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 09:16 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 26.59 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से प्रदेश में 179 नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
PM E DRIVE Scheme: 179 new EV charging stations to be set up in Himachal; Centre approves 26.59 crore.
इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 26.59 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से प्रदेश में 179 नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत हिमाचल प्रदेश परिवहन निदेशालय के लिए 26.59 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इस परियोजना से प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में चार्जिंग नेटवर्क मजबूत होने से ईवी के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बैटरी चार्ज करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पीएम ई-ड्राइव योजना का कुल बजट 10,900 करोड़ रुपये है। इसमें सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के साथ चार्जिंग संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। हिमाचल प्रदेश में इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए परिवहन निदेशालय को नोडल एजेंसी बनाया गया है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि नोडल एजेंसी स्वयं चार्जिंग स्टेशन स्थापित करती है, तो निर्धारित शर्तों के अधीन पात्र अनुदान की पहली किस्त का 70 प्रतिशत अग्रिम जारी किया जा सकता है। इससे परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed