फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Jairam Thakur says the country will be governed by the Constitution, not by the diktats of the Congr

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- देश संविधान से चलेगा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फरमान से नहीं

Fri, 21 Aug 2026 03:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 03:38 PM IST
सार
Register For Event

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यह बात साफ-साफ समझ लें कि यह देश संसद से पारित कानून और संविधान से चलेगा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फरमान से नहीं।  

विज्ञापन
Politics: Jairam Thakur says the country will be governed by the Constitution, not by the diktats of the Congr
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यह बात समझ लें कि यह देश संसद से पारित कानून और संविधान से चलेगा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फरमान से नहीं। मुख्यमंत्री वंदे मातरम का लगातार अपमान करने वाले गांधी परिवार और कांग्रेस का पिछलग्गू बनने के बजाय संविधान और देशवासियों की राष्ट्रीय चेतना के गीत वंदे मातरम का सम्मान करें। वंदे मातरम के दो छंद गाए जाने का बयान अत्यंत निंदनीय और देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है।

विज्ञापन

 
 

ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम के सभी छंदों को गाए जाने को लेकर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक 2026 संसद के दोनों सदनों से पारित होकर राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद कानून बन गया है। इसके गायन में व्यवधान करने वाले के लिए सजा का प्रावधान है। तुष्टिकरण के लिए देश की पहचान और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों के अपमान के दिन अब लद गए हैं। 1937 में कांग्रेस ने संपूर्ण वंदे मातरम का गायन बंद कर दिया था, ताकि मुस्लिम लीग नाराज न हो। इसका परिणाम यह हुआ कि देश के साथ-साथ वंदे मातरम के भी दो टुकड़े हो गए।

अब जब 75 साल बाद वंदे मातरम फिर से पूरा गाया जा रहा है और लाल किले की प्राचीर से यह गीत गूंज रहा है, तो यह कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस को राष्ट्र गौरव के प्रतीकों का सम्मान करना होगा। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीर भूमि की भावना समझें और वंदे मातरम के दो छंदों के गायन को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगें। नेता विपक्ष ने कहा कि आज हिमाचल के सदन की एक गरिमा रही है, इसलिए सरकार और अध्यक्ष महोदय को उस गरिमा का सम्मान करना होगा। यदि विधानसभा में संसद की ओर से पारित कानून के अनुसार वंदे मातरम का गायन नहीं किया जाएगा, तो भाजपा इसका डटकर विरोध करेगी। सदन नियमों के हिसाब से चलेगा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी और गांधी परिवार के आदेश के हिसाब से नहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed