शिमला: चंबा में अब बीएससी नर्सिंग कॉलेज, 60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, आदेश जारी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:04 PM IST
सरकार ने चंबा में एक नया बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने के आदेश जारी किए हैं। यह कॉलेज पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित किया जाएगा। मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसमें 60 सीटों पर वार्षिक प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
चंबा में नर्सिंग काॅलेज खुलेगा।
- फोटो : freepik