फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: CM sukhvinder Sukhu says uterus surgeries are a minor matter; more facts will come to light.

शिमला: सीएम सुक्खू बोले- बच्चेदानी के ऑपरेशन तो छोटी बात अभी और तथ्य आएंगे सामने

Fri, 21 Aug 2026 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 10:54 AM IST
सार
Register For Event

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायक डॉ. जनक राज पर विजिलेंस जांच को लेकर कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं कर रही है। प्रदेश की संपदा को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कैबिनेट की बैठक में व्हाइट पेपर कमेटी तय होगी। उन्होंने कहा कि कागजों में पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन छोटी बात है। 

विज्ञापन
Shimla: CM sukhvinder Sukhu says uterus surgeries are a minor matter; more facts will come to light.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन तो छोटी बात है। अभी और भी तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने विधायक डॉ. जनक राज पर विजिलेंस जांच को लेकर कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं कर रही है। प्रदेश की संपदा को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कैबिनेट की बैठक में व्हाइट पेपर कमेटी तय होगी। उन्होंने कहा कि कागजों में पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन छोटी बात है। अभी और भी तथ्य सामने आएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82 वीं जयंती पर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम सुक्खू ने कहा कि विधायक को जांच के लिए बुलाया गया है और उन्हें जवाब देकर तथ्य बताने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन किए गए। अभी और तथ्य सामने आ रहे हैं। उस समय जनक राज आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट थे।

विज्ञापन

पेपर लीक मामले पर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब हिमाचल में पेपर लीक हुआ था तो क्या भाजपा के पैरों में बेड़ियां पड़ी थीं। उनकी सरकार ने पेपर लीक मामले में कार्रवाई कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा है। सरकार शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करना चाहती है। पब्लिक सर्विस कमीशन में पहली बार लिखित परीक्षा के नंबर जोड़ने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जनक राज बोले जांच कराएं, राजनीति नहीं
 विजिलेंस ब्यूरो की पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जांच नहीं, बल्कि डराने-धमकाने की राजनीति हो रही है। किसी ने भी जांच से नहीं रोका है। अगर वर्तमान सरकार जांच नहीं करवाएगी तो भाजपा जब सत्ता में आएगी तो वह करवाएगी। डॉ. जनक राज ने कहा कि क्या आईजीएमसी में काम करवाने वाले क्या सभी कर्मचारी भ्रष्टाचारी हैं। यह सेवा करने का फल मिल रहा है। पर्चियां देखना और तेज की जाएंगी। जो भी सवाल थे, उनके जवाब दे दिए हैं। जो भी रिकार्ड है, वह आईजीएमसी में है। बच्चेदानी के ऑपरेशन किसने किए। सच कौन बोल रहा है यह तो ईश्वर तय करेगा या उच्च न्यायालय तय करेगा। इस तरह के हास्यास्पद बयान सही नहीं हैं। डॉ. जनक राज ने कहा कि भाजपा के समय में केवल 95 करोड़ रुपये के क्लेम किए गए हैं। 47 हजार लोगों का उपचार हुआ। 

विज्ञापन

पूर्व विधायक होशियार सिंह को विजिलेंस जारी करेगी नोटिस
विधायक ऐच्छिक निधि दुरुपयोग आरोपों के मामलों की जांच को लेकर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से पूर्व विधायक होशियार सिंह को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगा। मामले में शामिल 16 लाभार्थियों में से करीब 10 के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में शेष लाभार्थियों को भी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। इन लाभार्थियों से मामले की पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद विजिलेंस की ओर से पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। अभी तक की जांच में राशि आने और उसे निकाल कर वापस पूर्व विधायक को सौंपने के तथ्य विजिलेंस के सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed