फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla lower chakkar woman 56 gram heroin seized ndps case

शिमला: लोअर चक्कर में महिला से 56 ग्राम चिट्टा बरामद, नशा तस्करी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 11:05 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 18 Oct 2026 11:05 AM IST
सार
Register For Event

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने लोअर चक्कर क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 56 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने 28 वर्षीय महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मादक पदार्थ की आपूर्ति और मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
shimla lower chakkar woman 56 gram heroin seized ndps case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल सेल ने लोअर चक्कर क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में 28 वर्षीय महिला के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 15 और 16 अक्तूबर की मध्यरात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने लोअर चक्कर स्थित एक आवासीय कमरे में तलाशी ली। इस दौरान हीना पत्नी जगदीश, निवासी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के कब्जे से करीब 56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बरामदगी के बाद पुलिस ने 16 अक्तूबर 2026 को प्राथमिकी संख्या 218/2026 दर्ज की। महिला के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य लोगों की भूमिका भी जांचेगी पुलिस
पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है। धारा 29 के तहत मामला दर्ज होने के चलते जांच में मादक पदार्थ की आपूर्ति और इस कारोबार में अन्य लोगों की संभावित भूमिका भी शामिल हो सकती है। पुलिस बरामदगी से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed