शिमला: मालरोड पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पति के खिलाफ एफआईआर; पुलिस जांच जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
Shimla Mall Road Assault Case: शिमला के मालरोड पर महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया। पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग दर्ज कर महिला और वीडियो में दिखाई दे रहे पुरुष से पूछताछ की गई। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं और पुलिस ने वीडियो समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक