{"_id":"6ab38f82af41b4a4e90db553","slug":"shimla-mall-road-woman-assault-video-police-action-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट, वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट, वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में
Wed, 23 Sep 2026 02:17 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:17 PM IST
शिमला के माल रोड पर एक महिला के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना रात के समय की बताई जा रही है।
विज्ञापन
माल रोड पर महिला के साथ मारपीट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी शिमला के माल रोड पर एक महिला के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रात के समय माल रोड पर एक व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट की। वीडियो में व्यक्ति महिला के साथ सड़क पर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो की मदद से मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि, मारपीट की वजह क्या थी और महिला तथा आरोपी के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। माल रोड जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो बना अहम आधार
घटना के दौरान बनाए गए वीडियो के सामने आने से पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद मिली। अब पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। महिला की ओर से शिकायत और पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन