फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cyclone Arnab Impact on Himachal Pradesh Weather: Rain and Snowfall Alert

मौसम: हिमाचल में चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर, छह जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 29 Oct 2026 09:52 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 29 Oct 2026 09:52 AM IST
सार
Register For Event

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। 29 से 31 अक्तूबर तक कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने छह जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Cyclone Arnab Impact on Himachal Pradesh Weather: Rain and Snowfall Alert
हिमाचल मौसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हिमाचल प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 29 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान शिमला, मंडी और सोलन सहित कई क्षेत्रों में बारिश, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। बता दें कि वीरवार सुबह शिमला में मौसम ने करवट ले ली है। हलकी बूंदाबांदी के साथ बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को छह जिलों और शुक्रवार को पांच जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने का अनुमान है। एक नवंबर से मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

छह जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। शुक्रवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में ऐसी मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और किन्नौर के कुछ हिस्सों में 29 और 30 अक्तूबर को हल्की बारिश होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 31 अक्तूबर और एक नवंबर के लिए किसी जिले में अलग से चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

कमजोर पड़ने के बाद भी दिख सकता है चक्रवात का असर
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार, चक्रवात अर्नब का प्रभाव प्रदेश में महसूस किया जा सकता है। तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर पड़ गया। इसके अवशेष छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर आगे बढ़ सकते हैं। इसी मौसमी प्रणाली के प्रभाव से 29 और 30 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। 31 अक्तूबर को भी कुछ क्षेत्रों में इसका असर रह सकता है।
विज्ञापन

बारिश से दिन के तापमान में आएगी गिरावट
प्रदेश के कई हिस्सों में संभावित बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने से ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

मानसून की विदाई के बाद सामान्य से 15 फीसदी अधिक बारिश
प्रदेश में एक अक्तूबर को मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। इस अवधि में अब तक सामान्य से करीब 15 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 24.6 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक करीब 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

कुकुमसेरी में माइनस 2.7 डिग्री पहुंचा तापमान
प्रदेश में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार रात कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री, ताबो में 0.2 डिग्री, मनाली में 5.9 डिग्री, शिमला में 12 डिग्री और धर्मशाला में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोलन में गड़गड़ाहट के साथ सुबह से बारिश, 3 से 4 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठंड
जिलेभर में सुबह से एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब 7 बजे गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को बढ़ती ठंड का अहसास हुआ। बारिश के बाद तापमान में भी करीब 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि बारिश फिलहाल थम गई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में आने वाले समय में फिर से बारिश होने के आसार हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed