हिमाचल: शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, गुटबाजी पर भी बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क मजबूत करने की दिशा में संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी और रामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद रिकांगपिओ तक जाएगी। सरकार के अनुसार, इससे समय की बचत के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। रामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद हेलीकॉप्टर रिकांगपिओ भी जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस सुविधा से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
पिछले दिनों रामपुर दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने तैयार हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की माँग की थी। मैंने इस विषय को केंद्रीय उड्डयन मंत्री जी के समक्ष रखा और उड़ान सेवा शुरू करने का आग्रह किया। इसके लिए हमने VGF के तहत सरकार के हिस्से की स्वीकृति भी प्रदान की। खुशी की बात है कि सभी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद आज से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा रामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद रिकांगपिओ भी जाएगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 21, 2026विज्ञापन
मुख्यमंत्री की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों रामपुर दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने तैयार हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी। इस विषय को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के समक्ष रखा गया और उड़ान सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया। इसके लिए सरकार की ओर से वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) के तहत राज्य सरकार के हिस्से की स्वीकृति भी प्रदान की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है।
संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर तक हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को नई गति प्रदान करेगा। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से समय की बचत होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी। हमारा ध्येय हिमाचल में विकास की संभावनाओं का विस्तार करना है, ताकि प्रदेश अपनी प्राकृतिक विशिष्टता के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 21, 2026
सरकार का कहना है कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से यात्रियों के समय की बचत होगी। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। रामपुर और रिकांगपिओ जैसे क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने से दूरदराज के इलाकों तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार को जनसुविधाओं को मजबूत करने और विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले शिमला के रिज मैदान में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और वह स्वयं उपस्थित रहे थे। उस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस में गुटबाजी होने के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, जबकि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। उनके अनुसार, भाजपा के नेता एक-दूसरे का नाम लेकर अपनी पार्टी के भीतर मतभेद उजागर करते हैं। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उनसे बाद में राजनीति में आए थे। उन्होंने बताया कि वह हर्ष महाजन से पहले एनएसयूआई के अध्यक्ष बने थे और पार्टी में अन्य पदों पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
सराहन में हमारे नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पहले, राजधानी शिमला के रिज मैदान में उनकी मूर्ति के अनावरण के समय श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और मैं स्वयं उपस्थित थे। उस अवसर पर पूरी कांग्रेस पार्टी भी मौजूद थी। कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाज़ी नहीं है। जयराम जी खुद गुटबाजी में उलझे हुए हैं, जबकि भाजपा पाँच गुटों में बँटी है। भाजपा के नेता ही एक-दूसरे का नाम लेकर अपनी पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को उजागर करते हैं। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन जी राजनीति में मुझसे बाद में आए हैं। मैं उनसे पहले NSUI का अध्यक्ष बना था और पार्टी के अन्य पदों पर भी रहा हूँ।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 21, 2026