फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla UGC Law Protest Secretariat Gate Clash Police Lathicharge

शिमला: यूजीसी नियमों के विरोध में सचिवालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, हंगामा

Thu, 22 Oct 2026 03:24 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 22 Oct 2026 03:24 PM IST
सार
Register For Event

प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। प्रदर्शनकारियों ने धक्का देकर सचिवालय का गेट खोल दिया और अंदर जाने का प्रयास किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग भी किया। 

विज्ञापन
Shimla UGC Law Protest Secretariat Gate Clash Police Lathicharge
शिमला सचिवालय के बाहर बवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने और प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग को लेकर प्रदेश में निकाली जा रही सवर्ण समाज की अश्वमेध न्याय यात्रा गुरुवार को शिमला पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। प्रदर्शनकारियों ने धक्का देकर सचिवालय का गेट खोल दिया और अंदर जाने का प्रयास किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग भी किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पानी की बोतलें और पत्थर भी फेंके।

विज्ञापन




राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (आरडीपी) के नेताओं ने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियमों से शिक्षण संस्थानों में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव होगा और समाज में विभाजन बढ़ सकता है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की न्याय यात्रा 2 अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई थी। विभिन्न जिलों से होते हुए यह यात्रा वीरवार को शिमला पहुंची। प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी से सचिवालय तक यात्रा निकाली। दोपहर करीब एक बजे यात्रा सचिवालय के बाहर पहुंची। यहां प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने तथा प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

 

Trending Videos

प्रदर्शनकारी भड़क गए और सचिवालय की ओर बढ़ने लगे
सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा तो प्रदर्शनकारी भड़क गए और सचिवालय की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने गेट के बाहर नारेबाजी जारी रखी। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। कुछ प्रदर्शनकारी बसों और गाड़ियों पर भी चढ़ गए।

विज्ञापन

मंत्री  अनिरुद्ध सिंह की आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी
करीब चार बजे मंत्री अनिरुद्ध सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करवाने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने 10 जनवरी को दिल्ली कूच करने का एलान भी किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री का होर्डिंग फाड़ा
प्रदर्शन के दौरान गुस्साए कुछ प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर लगा मुख्यमंत्री सुक्खू का होर्डिंग फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस होर्डिंग फाड़ने वाले कार्यकर्ता को छोटा शिमला ले गई। मंत्री अनिरुद्ध सिंह के प्रदर्शनस्थल पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी नेताओं ने उनसे कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग की। मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्यकर्ता को छोड़ दिया।

अनिरुद्ध सिंह ने किया आंदोलन का समर्थन
प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का संदेश आया था कि वह प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लें। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त किया। मंत्री ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ हैं। जब अन्य वर्गों के आयोग हैं तो सामान्य वर्ग के लिए भी आयोग होना चाहिए। चक्का जाम के मामले में एफआईआर दर्ज करने संबंधी सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज करने की क्या बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed