फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Hanuman Ji Photo Tips Astro Remedies For Different Problems By Hanumanji Photo

Vastu Tips: घर पर हनुमानजी की ये पांच तस्वीरें लगाना होता है बेहद शुभ, दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां

Sat, 22 Aug 2026 07:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 07:58 PM IST
सार
Register For Event

हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान की पूजा और उनकी फोटो लगाने से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। 

विज्ञापन
Hanuman Ji Photo Tips Astro Remedies For Different Problems By Hanumanji Photo
हनुमान जी की पूजा करने का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान जी को साहस, पराक्रम, बुद्धि , भक्ति और सेवा भाव के प्रतीक माने जाते हैं। हनुमान जी पूजा बहुत ही सरल मानी जाती है और यह सभी देवताओं में जल्द प्रसन्न होने वाले देव माने जाते हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन रामभक्त हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा करने का विधान होता है। हनुमान जी की पूजा बहुत ही लाभकारी मानी जाती है क्योंकि यह संकटोचक हैं। घर पर हनुमान जी की तस्वीर लगाने और उनकी पूजा का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार हनुमान जी 5 तस्वीरों को लगाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं हनुमान जी की कौन सी फोटो लगाने से सबसे ज्यादा लाभ होता है। 
विज्ञापन


भगवान राम की भक्ति करते हुए चित्र
हिंदू मान्यताओं के अनुसार,भगवान राम की भक्ति में लीन मुद्रा में हनुमान जी की तस्वीर को लगाना बहुत ही शुभ होता है। इससे परिवार में घर के सदस्यों के बीच प्रेम, आपसी समझ और अपनापन बढ़ता है। इससे सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। 
विज्ञापन


पर्वत उठाए बजरंगबली की तस्वीर
घर के सदस्यों के भीतर आत्मविश्वास, ऊर्जा, उत्साह और साहस में वृद्धि के लिए हाथ में पर्वत उठाए हुए हनुमान जी तस्वीर को लगना बहुत ही अच्छा और शुभ माना जाता है। इससे विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उठते हुए हनुमान जी फोटो
आसमान में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाने व्यक्ति को नए-नए तरह के अवसरों में वृद्धि होती है। इससे मुश्किल कामों को करने में बल और साहस आता है। 

सिंदूरी रंग में हनुमान जी तस्वीर
सिंदूरी रंग में रंगे हनुमान जी की तस्वीरों को लगाने से घर से परेशानियां और नकारात्मक प्रभाव दूर होते है। हनुमान जी इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना काफी शुभ और फलदायी साबित होता है। इससे मन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
हिंदू धर्म में पंचमुखी हनुमान जी पूजा का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर या मूर्ति को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा को बजरंगबली का विराट स्वरूप माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। 

इस दिशा में लगाएं तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर को घर के दक्षिण दिशा में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ही कम होता है। इस दिशा में विशेष रूप से लाल रंग में बैठे हनुमान जी का चित्र लगाएं। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed