फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India’s Velavan Senthilkumar won his maiden PSA Copper-level crown at the Budapest Open squash

स्क्वाश: भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता बुडापेस्ट ओपन का खिताब, फाइनल में बालाज फरकास को दी मात

Sat, 29 Aug 2026 01:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Aug 2026 01:52 PM IST
सार
Register For Event

भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुडापेस्ट ओपन का खिताब अपने नाम किया। सेंथिलकुमार ने फाइनल में बालाज फरकास को हराया।

विज्ञापन
India’s Velavan Senthilkumar won his maiden PSA Copper-level crown at the Budapest Open squash
वेलावन सेंथिलकुमार - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में बालाज फरकास को हराकर हंगरी की राजधानी में खेले गए बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश के रूप में अपना पहला पीएसए कॉपर-लेवल का खिताब जीता। विश्व रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज और आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने 43,500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट के फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी फरकास को 11-4, 11-2, 11-3 से हराकर अपना 11वां पीएसए टूर खिताब जीता।
विज्ञापन


तीसरी बार आमने-सामने थे दोनों खिलाड़ी
यह दोनों खिलाड़ी तीसरी बार आमने-सामने थे। सेंथिलकुमार ने 2024 में इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछला मुकाबला जीता था। सेंथिलकुमार ने सेमीफाइनल में हमवतन वीर चोटरानी को (9-11, 11-8, 11-7, 1-11, 12-10) से हराया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलयेशिया के ईन यो को पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed