{"_id":"6aca09e17f82e48baa0b9591","slug":"indian-olympic-association-to-elect-its-new-office-bearers-on-december-5-know-details-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब होगा आईओए का चुनाव?: भारतीय ओलंपिक संघ के मतदान की तारीख सामने आई, क्या पीटी उषा फिर उतरेंगी मैदान में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
कब होगा आईओए का चुनाव?: भारतीय ओलंपिक संघ के मतदान की तारीख सामने आई, क्या पीटी उषा फिर उतरेंगी मैदान में
Sat, 10 Oct 2026 03:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:18 PM IST
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के नए पदाधिकारियों का चुनाव पांच दिसंबर को होगा। इस चुनाव में संघ के नए नेतृत्व का चयन किया जाएगा, जो देश में ओलंपिक खेलों और खेल प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन
पीटी उषा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपने नए कार्यकारी परिषद के चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। चुनाव पांच दिसंबर 2026 को होंगे। मौजूदा कार्यकारी परिषद का कार्यकाल समाप्त होने से पांच दिन पहले नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आईओए ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। आईओए ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि चुनाव राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025, राष्ट्रीय खेल शासन (राष्ट्रीय खेल निकाय) नियम, 2026, आईओए के संशोधित संविधान और संबंधित चुनाव नियमों के अनुसार कराए जाएंगे। इस प्रक्रिया में एथलीट आयोग, विशिष्ट उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों की श्रेणी और आईओए की कार्यकारी परिषद के चुनाव शामिल होंगे।
पीटी उषा ने चुनाव को बताया सुशासन की दिशा में अहम पड़ाव
आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने 2026 के चुनावों को संगठन में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है। उषा ने कहा कि भारतीय ओलंपिक आंदोलन का उद्देश्य मजबूत, विश्वसनीय और खिलाड़ियों को केंद्र में रखने वाली संस्थाओं का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ओलंपिक चार्टर और देश के राष्ट्रीय खेल शासन ढांचे के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के रूप में अनुभवी पूर्व चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को स्वतंत्र, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उषा के अनुसार, आईओए चुनाव प्रक्रिया की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए इसके संचालन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।
तीन नवंबर को होगा एथलीट आयोग का चुनाव
आईओए ने एथलीट आयोग के वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए भी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत मतदान, मतगणना और परिणामों की घोषणा 3 नवंबर को होगी। आयोग में कुल 10 निर्वाचित खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं होंगी। नियमों के अनुसार, इसमें ओलंपिक श्रेणी के खिलाड़ियों और प्रमुख प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का निर्धारित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल महासंघों के पात्र सदस्यों को अपने विधिवत गठित एथलीट आयोगों के माध्यम से दो खिलाड़ी प्रतिनिधियों के नामांकन करने होंगे। इसके लिए 11 अक्तूबर 2026 को दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विशिष्ट उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों की सूची की प्रक्रिया शुरू
आईओए ने विशिष्ट उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों (एसओएम) की श्रेणी में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन पत्र 18 सितंबर को जारी किए गए थे। पात्र खिलाड़ी अपने आवेदन और आवश्यक दस्तावेज 18 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय खेल शासन व्यवस्था के तहत निर्धारित पात्रता और श्रेणी संबंधी मानदंडों के आधार पर सूची तैयार की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी एथलीट आयोग, विशिष्ट उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों की श्रेणी और कार्यकारी परिषद से संबंधित चुनावी प्रक्रियाओं की निगरानी करेंगे।
2036 ओलंपिक की मेजबानी पर भी भारत की नजर
भारत वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की महत्वाकांक्षा के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में आईओए के लिए पारदर्शी प्रशासन और खिलाड़ियों को केंद्र में रखकर काम करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर भारत अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ संवाद प्रक्रिया में शामिल सात इच्छुक पक्षों में से एक है। अन्य पक्षों में जर्मनी, हंगरी, कतर, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये शामिल हैं।
पीटी उषा ने कहा कि मजबूत शासन व्यवस्था और खिलाड़ियों पर केंद्रित दृष्टिकोण भारतीय ओलंपिक आंदोलन की आगे की यात्रा के प्रमुख आधार बने रहेंगे। गौरतलब है कि पीटी उषा ने 10 दिसंबर 2022 को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। वह निर्विरोध चुनी गई थीं और इस संगठन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला बनी थीं।