फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lausane Diamond League Neeraj Chopra face challenge from Sri Lanka's Rumesh Pathirage know performance

Diamond League: एक बार फिर नीरज की राह का कांटा बने पथिरागे, राष्ट्रमंडल खेलों के बाद लुसाने में भी दी चुनौती

Sat, 22 Aug 2026 09:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Aug 2026 09:24 AM IST
सार
Register For Event

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के अनुभवी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया। नीरज ने लुसाने में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन वह दूसरे स्थान पर रही है। नीरज को एक बार फिर श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश पथिरागे से चुनौती मिली जो शीर्ष पर रहे।

विज्ञापन
Lausane Diamond League Neeraj Chopra face challenge from Sri Lanka's Rumesh Pathirage know performance
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और वह सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहे। हालांकि, एक बार फिर उनकी राह का कांटा श्रीलंका के रुपेश पथिरागे बने जिन्होंने लुसाने में शीर्ष स्थान हासिल किया। हाल के दिनों में पथिरागे नीरज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर हैं। लगातार ये प्रदर्शन बताता है कि नीरज को जल्द ही पथिरागे की कांट ढूंढनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

नीरज ने किया सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया, लेकिन वह पहले स्थान पर रहने से महज 9 सेंटीमीटर से चूक गए। भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा का थ्रो इस बार उन्हें पहले स्थान पर लाएगा। नीरज का प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन वह पहला स्थान प्राप्त नहीं कर सके। पहले स्थान हासिल किया श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने, जो हाल के दिनों में नीरज के सबसे तगड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे हैं। श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार नीरज को पीछे छोड़ा
पथिरागे हाल के दिनों में नीरज को काफी परेशान कर रहे हैं। यह तीसरी बार है जब वह नीरज के लिए मजबूत प्रतिद्वंद्वी बने हैं। लुसाने डायमंड लीग से पहले पथिरागे ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं, जून में दोहा डायमंड लीग में भी पथिरागे नीरज चोपड़ा से आगे रहे थे। नीरज पिछले कुछ समय से पीठ की समस्या से परेशान रहे हैं, लेकिन उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल और अब लुसाने डायमंड लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उस समय माना जा रहा था कि नीरज को फिलहाल चुनौती नहीं मिल सकती। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से चुनौती मिली। अरशद ने स्वर्ण जीता, जबकि नीरज को दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत से संतोष करना पड़ा। 2024 के बाद अरशद नदीम के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट आई है, जबकि नीरज चोट से जूझते रहे हैं और इस वजह से उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है। पथिरागे को विश्व भाला फेंक का अगला बड़ा और सबसे चमकदार नाम माना जाने लगा है। नीरज को अपना दबदबा बनाए रखने के लिए पथिरागे की चुनौती तोड़ने का तरीका ढूंढ़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed