फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Cincinnati Open: Sara Bejlek Stuns Aryna Sabalenka; Tiafoe, Tommy Paul, Fils and Fritz Reach QFs

Cincinnati Open: सिनसिनाटी ओपन में बड़े उलटफेर, सबालेंका-ज्वेरेव बाहर; बेजलेक समेत ये खिलाड़ी अंतिम-8 में

Thu, 20 Aug 2026 01:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Aug 2026 01:26 PM IST
सार
Register For Event

सिनसिनाटी ओपन में महिला और पुरुष वर्ग में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। चेक गणराज्य की सारा बेजलेक ने दुनिया की नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में फ्रांसेस टियाफो, टॉमी पॉल, आर्थर फिल्स और टेलर फ्रिट्ज ने अंतिम आठ में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Cincinnati Open: Sara Bejlek Stuns Aryna Sabalenka; Tiafoe, Tommy Paul, Fils and Fritz Reach QFs
टियोफो, पॉल और बेजलेक - फोटो : IANS

विस्तार

सिनसिनाटी ओपन महिला एकल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को बड़ा झटका लगा। चेक गणराज्य की 20 वर्षीय सारा बेजलेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबालेंका को 7-6 (7), 6-4 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दुनिया की 35वें नंबर की बेजलेक के करियर की यह किसी शीर्ष रैंक वाली खिलाड़ी के खिलाफ पहली बड़ी जीत है। साथ ही यह उनका पहला डब्ल्यूटीए 1000 क्वार्टर फाइनल भी है।
विज्ञापन


बेजलेक ने सबालेंका को हराया
मैच में सबालेंका ने शुरुआत में 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन बेजलेक ने तुरंत वापसी करते हुए सर्विस ब्रेक हासिल कर लिया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला टाईब्रेक तक पहुंचा। बेजलेक ने टाईब्रेक में 5-1 की बढ़त बनाई, लेकिन सबालेंका ने लगातार चार अंक जीतकर स्कोर 5-5 कर दिया। हालांकि, बेजलेक ने धैर्य बनाए रखा और तीसरे सेट पॉइंट पर टाईब्रेक 9-7 से जीतकर पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में सबालेंका ने फिर 4-1 की बढ़त बना ली, लेकिन बेजलेक ने एक बार फिर शानदार वापसी की। उन्होंने स्कोर 4-4 किया, फिर ब्रेक हासिल कर 5-4 की बढ़त बनाई और अगले गेम में मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


जीत के बाद बेजलेक ने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने बस विश्वास बनाए रखा। यही सबसे जरूरी था। सबालेंका ने कमाल का टेनिस खेला। मैं बस विश्वास कर रही थी, लड़ती रही और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रही थी।' अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 2019 की चैंपियन अमेरिकी मैडिसन कीज से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टियाफो ने ऑगर-अलियासिमे को हराया
 
  • पुरुष एकल में फ्रांसेस टियाफो ने दूसरे वरीय फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह टियाफो के करियर में पहली बार है जब उन्होंने एक ही सीजन में एक से ज्यादा मास्टर्स 1000 क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
  • टियाफो ने अपने प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का पूरा फायदा उठाया। ऑगर-अलियासिमे ने जहां 37 अनफोर्स्ड एरर किए, वहीं टियाफो ने सिर्फ 16 गलतियां कीं। पहली सर्व में उनकी सफलता केवल 44 प्रतिशत रही, इसके बावजूद उन्होंने बेसलाइन से मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा।

टियाफो 2024 के बाद पहली बार सिनसिनाटी ओपन के अंतिम आठ में पहुंचे हैं। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना 10वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेट्टी से होगा। मुसेट्टी ने पुर्तगाल के क्वालीफायर जैमे फारिया को 75 मिनट में 7-5, 6-2 से हराया। वह पिछले साल रोम के बाद पहली बार किसी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

ज्वेरेव को हराकर टॉमी पॉल भी अंतिम आठ में
एक अन्य मुकाबले में अमेरिकी टॉमी पॉल ने बड़ा उलटफेर करते हुए एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह पॉल के करियर का 50वां टूर-लेवल क्वार्टर फाइनल है। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पॉल का सामना फ्लेवियो कोबोली से होगा। सातवीं वरीयता प्राप्त कोबोली ने राफेल जोडार को 4-6, 7-6 (3), 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

आर्थर फिल्स और टेलर फ्रिट्ज भी क्वार्टर फाइनल में
21वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के आर्थर फिल्स ने दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर को 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही फिल्स एक ही सीजन में पांच मास्टर्स 1000 क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे फ्रांसीसी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 2012 में जो-विल्फ्रेड सोंगा ने यह उपलब्धि हासिल की थी।


वहीं, छठी वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज ने क्रिस्टोफर ओ'कॉनेल को 6-4, 6-3 से हराया। 1 घंटे 17 मिनट चले मुकाबले के बाद फ्रिट्ज 2023 के बाद पहली बार सिनसिनाटी के अंतिम आठ में पहुंचे। फ्रिट्ज इस सदी में कम से कम तीन बार सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले चौथे अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले एंडी रॉडिक छह, मार्डी फिश चार और जॉन इस्नर तीन बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed