2000 के बजट में बेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर: बाजार में कौन से विकल्प हैं मौजूद? जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
भारतीय बाजार में 200 रुपये से कम बजट में कई दमदार ब्लूटूथ स्पीकर्स उपलब्ध हैं, जो शानदार साउंड क्वालिटी, वाटरप्रूफिंग और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। आईए जानते हैं डेली यूज और बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए कौन से बजट फ्रेंडली स्पीकर खरीदना सही होगा।

विस्तार
संगीत का शौक रखने वाले युवाओं और ट्रेवलर्स के लिए एक अच्छा ब्लूटूथ स्पीकर होना बहुत जरूरी होता है। आजकल बाजार में कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने वाले कई पोर्टेबल स्पीकर्स मौजूद हैं। यदि आपका बजट सीमित है और आप 2000 रुपये के अंदर बेहतरीन साउंड आउटपुट वाला नया वायरलेस स्पीकर तलाश रहे हैं, तो आपको कन्फ्यूज होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए इस बजट में आने वाले सबसे अच्छे ऑप्शन के बारे में जानते हैं।
पावरफुल साउंड के लिए कौन सा स्पीकर सही?
दो हजार रुपये के बजट में पावरफुल साउंड चाहने वालों के लिए बोट और पोर्ट्रोनिक्स जैसे ब्रांड्स बेहतरीन विकल्प दे रहे हैं। बोट स्टोन 350 प्रो प्लस में 16 वाट का दमदार सिग्नेचर साउंड और 8 घंटे की बैटरी मिलती है। वहीं पोर्ट्रोनिक्स साउंडड्रम पी 20 वाट के लाउड ऑडियो आउटपुट के साथ आता है जिसमें 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है।
वाटरप्रूफ और ट्रैवल-फ्रेंडली स्पीकर्स
वहीं अगर आप आउटडोर एडवेंचर या ट्रेवलिंग के दौरान संगीत सुनना पसंद करते हैं, तो वाटरप्रूफ रेटिंग वाले स्पीकर्स सबसे सही रहते हैं। बोट स्टोन 350 मॉडल आईपीएक्स7 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है, यानी इसे पानी के छिटकों या बारिश में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 10 वाट स्टीरियो साउंड के साथ लगातार 12 घंटे तक का लंबा बैटरी प्लेबैक टाइम मिलता है, जो आपकी हर ट्रिप को यादगार बना देता है।
बजट-फ्रेंडली और पार्टी के लिए कौन से ऑप्शन?
घर पर छोटी-मोटी पार्टी या सिंगिंग का लुत्फ उठाने वाले यूजर्स के लिए पोर्ट्रोनिक्स अपोलो 30 एक अनोखा ऑप्शन है। यह स्पीकर 30 वाट एचडी ऑडियो आउटपुट देने के साथ-साथ एक वायरलेस कराओके माइक के साथ आता है, जिसमें आप सिंगिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें आकर्षक आरजीबी लाइट्स भी दी गई हैं, जो संगीत की बीट्स के साथ चमकती हैं और आपके कमरे के माहौल को पूरी तरह पार्टी जोन में बदल देती हैं।
कौन सा विकल्प आपके लिए है बेस्ट?
- पार्टी और कराओके लवर्स के लिए:अगर आप घर पर सिंगिंग और लाउड साउंड पसंद करते हैं, तो 30W आउटपुट और वायरलेस माइक वाला Portronics Apollo 30 आपके लिए बेस्ट है।
- आउटडोर एडवेंचर और ट्रेवलर्स के लिए:स्विमिंग या बारिश में बिना किसी फिक्र के इस्तेमाल करने के लिए IPX7 वाटरप्रूफ रेटिंग और 12 घंटे की बैटरी वाला boAt Stone 350 सबसे सही विकल्प है।
- डेली इनडोर और बैलेंस्ड साउंड के लिए:रोजाना के इस्तेमाल, मूवीज और गानों में क्लियर वोकल्स व पंची बेस के लिए Portronics SoundDrum P (20W) या boAt Stone 350 Pro Plus चुनना सबसे समझदारी भरा फैसला होगा।