टेक टिप्स: क्या लेजर पॉइंटर से CCTV कैमरा खराब हो सकता है? जानें फिल्मों में दिखने वाले इस हैक की पूरी सच्चाई
हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में अक्सर लेजर पॉइंटर से सिक्योरिटी कैमरों को अंधा करते हुए दिखाया जाता है। लेकिन क्या असल जिंदगी में लेजर लाइट से सीसीटीवी कैमरे को खराब किया जा सकता है? आइए जानते हैं इस वायरल हैक के पीछे की साइंस।

विस्तार
किताबों, फिल्मों और वीडियो गेम्स में हेयरपिन से दरवाजा खोलना एक आम बात है। लेकिन अगर आपने मशहूर सीरीज 'बेटर कॉल सॉल' देखी है, तो सीजन 4 के एक एपिसोड में आपने एक अलग ही लेवल का टेक-हैक देखा होगा। इस एपिसोड में वर्नर जिगलर नाम का किरदार एक लेजर पॉइंटर की मदद से सिक्योरिटी कैमरे को खराब कर देता है और वहां से भाग निकलता है। यह तरकीब देखने में जितनी स्मार्ट लगती है, क्या असल जिंदगी में भी उतनी ही कारगर है? जवाब है- हां, लेकिन यह इतना आसान नहीं है।
लेजर पॉइंटर से सिक्योरिटी कैमरों को कुछ पल के लिए अंधा किया जा सकता है और कुछ मामलों में तो इन्हें हमेशा के लिए खराब भी किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए एक बहुत ही पावरफुल लेजर, एक पुराना कैमरा और लेजर को बिना हिलाए एक ही जगह फोकस रखने की कारीगरी भी आनी चाहिए। लेकिन एक लेजर से सिक्योरिटी कैमरा कैसे खराब हो सकता है? आइए जानते हैं।
सिक्योरिटी कैमरे पर लेजर का क्या असर होता है?
आम कैमरों की तरह, CCTV कैमरे भी तस्वीर बनाने के लिए रोशनी का इस्तेमाल करते हैं। कैमरे पर बहुत तेज रोशनी पड़े तो उनकी फुटेज प्रभावित होती है। वहीं, दूसरी ओर लेजर बहुत ही हाई इंटेंसिटी वाली लाइट बीम छोड़ते हैं। ज्यादातर सीसीटीवी कैमरों में CMOS या CCD सेंसर लगे होते हैं। जब कोई व्यक्ति लगातार इन सेंसर्स पर सीधे लेजर पॉइंटर मारता है, तो रोशनी कैमरे की क्षमता से ज्यादा हो जाती है और वह कुछ देर के लिए कैमरा में वीडियो ब्लैंक हो जाता है।
हाई-पावर लेजर से काफी गर्मी भी पैदा होती है। अगर इसे लंबे समय तक कैमरे पर फोकस किया जाए, तो वीडियो में डेड पिक्सल और डार्क स्पॉट आ जाते हैं। अगर लेजर काफी पावरफुल कहा तो कैमरे को पूरी तरह से खराब कर सकता है।
आधुनिक कैमरों को चकमा देना नहीं है बच्चों का खेल
हर लेजर लाइट कैमरे को खराब नहीं कर सकती। ऐसा केवल 10 सेकंड तक हाई-पावर लेजर को बिल्कुल स्थिर रखकर ही किया जा सकता है। अगर लेजर की पावर 5mW से कम है, तो यह कैमरे पर केवल कुछ पल के लिए चमक पैदा करेगा, कोई स्थायी नुकसान नहीं होगा।
इसके अलावा, आज के मॉडर्न कैमरों में नई तकनीक और सेंसर प्रोटेक्शन मौजूद हैं। खुद 'बेटर कॉल सॉल' के को-क्रिएटर विंस गिलिगन ने माना था कि शो में दिखाया गया यह लेजर हैक केवल 1960 के दशक के पुराने कैमरों पर ही काम करता है।
- सैमसंग ने रिलीज किया वन यूआई 9.0: कस्टमाइजेबल क्विक पैनल के साथ जुड़े कई नए फीचर्स; ऐसे डाउनलोड करें अपडेट
- ओपनएआई बना रहा ह्यूमनॉइड रोबोट: 2027 में दिखेगी पहली झलक; ऑल्टमैन बोले- शरीर नहीं, दिमाग है सबसे बड़ी चुनौती
- टेंपल: न स्मार्टवॉच, न फिटनेस बैंड; आ गया कनपटी पर पहनने वाला डिवाइस! 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग, जानें डिटेल
- सैमसंग का नया धमाका: 20 हजार से कम में गोरिल्ला ग्लास विक्टस और 50MP OIS कैमरा वाला Galaxy F70 5G लॉन्च