Made in India: स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने चीन को पछाड़ा, अमेरिका भेजे सबसे ज्यादा फोन
अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ और व्यापार नीति के तनाव के चलते स्मार्टफोन कंपनियां अपनी निर्माण रणनीतियों में तेजी से बदलाव कर रही हैं।

विस्तार
भारत ने पहली बार अमेरिका को स्मार्टफोन सप्लाई करने वाले देशों की सूची में चीन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि मुख्य रूप से एपल द्वारा भारत में बढ़ाए गए iPhone निर्माण की वजह से संभव हुई है। शोध संस्था Canalys (अब Omdia का हिस्सा) के ताजो आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही (Q2) 2025 में भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन की शिपमेंट 240 प्रतिशत की तेजी से बढ़ी है।
अब अमेरिका को जाने वाले स्मार्टफोन का 44% भारत से
भारत से अमेरिका भेजे गए स्मार्टफोन का हिस्सा अब 44% हो गया है, जबकि एक साल पहले यह केवल 13% था। दूसरी ओर, चीन का हिस्सा गिरकर 25% रह गया है, जो कि Q2 2024 में 61% था। यह बदलाव एपल की आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) में भारत की भूमिका के तेज़ी से बढ़ने के कारण हुआ है। एपल अब अपने iPhone 15 और iPhone 16 जैसे स्टैंडर्ड मॉडल भारत में बड़े पैमाने पर बनवा रहा है। यहां तक कि कुछ iPhone 16 Pro मॉडल भी भारत में असेंबल किए जा रहे हैं, हालांकि Pro मॉडल का मुख्य उत्पादन अभी भी चीन पर निर्भर है।
सैमसंग और मोटोरोला जैसे अन्य ब्रांड भी अब भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन भेज रहे हैं, हालांकि सैमसंग अब भी वियतनाम पर ज्यादा निर्भर है और मोटोरोला की आपूर्ति श्रृंखला का बड़ा हिस्सा चीन में है। इन दोनों ब्रांड्स का योगदान, एपल की तुलना में काफी छोटा है।
- Bitchat Mesh: जैक डोर्सी ने लॉन्च किया नया एप, बिना इंटरनेट कर सकेंगे चैटिंग
- WhatsApp: व्हाट्सएप में आ रहा है कमाल का कैमरा फीचर, अंधेरे में भी कर सकेंगे वीडियो कॉल
- Grok: ग्रोक से भी बना सकेंगे एआई वीडियो, दीवाली में एलन मस्क देंगे तोहफा
- Meta Smartwatch: कैमरे वाली स्मार्टवॉच सितंबर में हो सकती है लॉन्च, चीन में होगा प्रोडक्शन