iPhone 17 Pro: इस नए फीचर के साथ आएंगे नए आईफोन, एंड्रॉयड वाले अभी से कॉपी करने में लग गए
यह एप Apple को Halide, Kino और Filmic Pro जैसे थर्ड-पार्टी प्रो कैमरा ऐप्स से टक्कर देने में मदद कर सकता है, हालांकि रिपोर्ट के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह एप केवल Pro मॉडल्स के लिए एक्सक्लूसिव होगा या फिर Final Cut Camera एप का प्रोफेशनल वर्जन होगा।

विस्तार
Apple की आगामी iPhone 17 सीरीज को लेकर एक नई लीक सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल्स में कैमरा से जुड़े कई नए और दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Apple के सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार iPhone 17 Pro और Pro Max में 8x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला नया टेलीफोटो लेंस होगा। यह फीचर मौजूदा iPhone 16 Pro के 5x ज़ूम की तुलना में एक बड़ी छलांग होगा। यह लेंस reportedly मूव करने की क्षमता रखेगा, जिससे विभिन्न focal lengths पर continuous optical zoom संभव हो पाएगा।
इन प्रो मॉडल्स में एक नया Pro Camera ऐप भी दिया जा सकता है, जो एडवांस फोटो और वीडियो कैप्चरिंग के लिए डिजाइन किया गया होगा। यह एप Apple को Halide, Kino और Filmic Pro जैसे थर्ड-पार्टी प्रो कैमरा ऐप्स से टक्कर देने में मदद कर सकता है, हालांकि रिपोर्ट के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह एप केवल Pro मॉडल्स के लिए एक्सक्लूसिव होगा या फिर Final Cut Camera एप का प्रोफेशनल वर्जन होगा।
- Report में दावा: AI से न्यूज वेबसाइट्स पर ट्रैफिक में 770% की बढ़ोतरी, इन साइट को हुआ फायदा
- WhatsApp: आ रहा है सबसे लंबा इंतजार कराने वाला फीचर, व्हाट्सएप में यूज कर सकेंगे इंस्टा की डीपी
- Lumo: आ गया नया एआई चैटबॉट, प्राइवेसी की देता है पूरी गारंटी, जानें क्या है इसकी खासियत?
- Cyber Attack: इस डेटिंग एप पर हुआ बड़ा साइबर अटैक, 72,000 महिलाओं की तस्वीरें लीक